1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Apple ने मुकदमा निपटाने के लिए Nokia को दिए 128,00,00,00,000 रुपये

Apple ने मुकदमा निपटाने के लिए Nokia को दिए 128,00,00,00,000 रुपये

 Reported By: IANS
 Published : Jul 29, 2017 09:35 pm IST,  Updated : Jul 29, 2017 09:35 pm IST

Nokia और Apple के बीच पिछले साल दिसंबर में पेटेंट को लेकर तकरार हुआ था और मामला मुकदमेबाजी तक पहुंच गया, जिसे मई में आपसी सहमति से सुलझा लिया गया।

Nokia | AP Photo- India TV Hindi
Nokia | AP Photo

सैन फ्रांसिस्को: Nokia और Apple के बीच पिछले साल दिसंबर में पेटेंट को लेकर तकरार हुआ था और मामला मुकदमेबाजी तक पहुंच गया, जिसे मई में आपसी सहमति से सुलझा लिया गया। इसके बाद Apple ने मामला सुलझाने की शर्तों के तहत Nokia को दो अरब डॉलर (लगभग 12 हजार 8 सौ करोड़ रुपये) का एकमुश्त नगद भुगतान किया है। टेकक्रंच में शुक्रवार को छपी रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया इस रकम का क्या करेगी, अभी तक बताया नहीं है।

यह झगड़ा पिछले साल शुरू हुआ था, जब पेटेंट को लेकर दोनों कंपनियां उलझ गई थीं। ऐपल ने एक थर्ड पार्टी कंपनी पर पेंटेट को लेकर एंटी-ट्रस्ट मुकदमा दायर किया था, जो नोकिया की तरफ से काम करती थी। इसके बाद फिनलैंड की कंपनी नोकिया ने अमेरिकी कंपनी ऐपल पर सीधे मुकदमा दायर कर दिया। ऐपल के मुताबिक, नोकिया ने PAES पेटेंट का दावा करने वाली संस्थाओं (एबिसिया रिसर्च एंड कॉन्वेंटेंट प्रॉपर्टी प्रबंधन) के साथ 'अवैध पेटेंट ट्रांसफर स्कीम' में ऐपल से पैसे निकालने के लिए षड्यंत्र किया था, क्योंकि नोकिया का सेल फोन कारोबार डूब रहा था।

नोकिया ने भी ऐपल के खिलाफ यूरोप और अमेरिका में सीधा मुकदमा दायर किया और आरोप लगाया कि कंपनी नोकिया के पेटेंट का उल्लंघन कर रही है। इस मुकदमे में 32 पेटेंटों का जिक्र किया गया था, जिसमें डिस्प्ले, यूजर इंटरफेस, सॉफ्टवेयर और वीडियो कोडिंग प्रौद्योगिकी शामिल थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक