1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. आज के स्मार्टफोन से ज्यादा स्मार्ट थे पुराने मोबाइल फोन

आज के स्मार्टफोन से ज्यादा स्मार्ट थे पुराने मोबाइल फोन

 Written By: India TV Tech Desk
 Published : Dec 08, 2015 03:12 pm IST,  Updated : Dec 08, 2015 03:14 pm IST

मोबाइल फोन की रेगुलेटरी बॉडी ऑफ़कॉम के एक अध्ययन के अनुसार आज के एप्पल और सैमसंग के स्मार्टफोन के मुकाबले दस साल पहले वाले मोबाइल फोन बहुत आसानी से कमजोर सिग्नल पकड़ लेते थे।

old phone and new phone- India TV Hindi
old phone and new phone

नई दिल्ली: आज भले ही महंगे और हाईटेक मोबाइल फोन का चलन जोरों पर है लेकिन कमजोर सिग्नल पकड़ने के मामले दसक पुराने मोबाइल फोन के आगे ये कहीं नहीं टिकते। मोबाइल फोन की रेगुलेटरी बॉडी ऑफ़कॉम के एक अध्ययन के अनुसार आज के एप्पल और सैमसंग के स्मार्टफोन के मुकाबले दस साल पहले वाले मोबाइल फोन बहुत आसानी से कमजोर सिग्नल पकड़ लेते थे।

प्रयोगशाला में किए गए प्रयोग के नतीजों से पता चला है कि आधुनिक टैक्नॉलॉजी के बावजूद स्मार्ट फ़ोन कमजोर सिग्नल पकड़ने में नाकाम रहते हैं जबकि पुराने सस्ते फोन के साथ ये समस्या नहीं है। अध्ययन से पता चला कि पुराना मोबाइल फोन जहां आसानी से कमजोर सिग्नल पकड़ लेता है वहीं कुछ स्मार्टफोन को दस गुना ज्यादा शक्तिशाली सिग्नल की जरुरत पड़ती है।

औसतन टूजी नेटवर्क पर पुराने फोन के मुकाबले स्मार्टफोन को सात गुना ज़्यादा शक्तिशाली सिग्नल की जरुरत पड़ती है। इसी तरह 3जी नेटवर्क पर नौ गुना शक्तिशाली सिग्नल की जरुरत पड़ती है। 4जी नेटवर्क पर खराब से खराब स्मार्टफोन को डाटा भेजने के लिए सात गुना ज़्यादा शक्तिशाली नेटवर्क की जरुरत पड़ती है।

ऑफकॉम के अध्ययन से इस दावे को बल मिलता है कि स्मार्टफोन को इसलिए ज़्यादा शक्तिशाली सिग्नल की जरुरत पड़ती क्योंकि स्मार्टफोन में ग्लास और मैटल का इस्तेमाल किया जाता है जबकि सस्ते फोन में प्लास्टिक इस्तेमाल किया जाता है। ऑफकॉम ने ये बताने से इंकार कर दिया कि ये प्रयोग उसने किन स्मार्टफोन पर किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक