1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. भारत में 2 दिसंबर को लॉन्च होगा OnePlus 3T स्मार्टफोन

भारत में 2 दिसंबर को लॉन्च होगा OnePlus 3T स्मार्टफोन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 26, 2016 08:37 am IST,  Updated : Nov 26, 2016 08:38 am IST

चीनी कंपनी OnePlus के स्मार्टफोन्स को पसंद करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी ने बताया है कि वह अपने नए स्मार्टफोन OnePlus 3T को भारत में दिसंबर में लॉन्च करने वाली है।

Photo: oneplusstore.in- India TV Hindi
Photo: oneplusstore.in

नई दिल्ली: चीनी कंपनी OnePlus के स्मार्टफोन्स को पसंद करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी ने बताया है कि वह अपने नए स्मार्टफोन OnePlus 3T को भारत में दिसंबर में लॉन्च करने वाली है। OnePlus इंडिया के जनरल मैनेजर विकास अग्रवाल ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है कि OnePlus 3T को 2 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

टेक से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वनप्लस का इस नए स्मार्टफोन के लुक की बात की जाए तो यह काफी हद तक वनप्लस 3 जैसा ही है। हालांकि, कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन के अंदरूनी स्पेसिफिकेशंस अपग्रेड किए हैं। वनप्लस 3टी में नया स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर लगाया गया है। इस स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा भी ज्यादा पावरफुल है। फोन में 6जीबी रैम दिया गया है और 64जीबी का इन-बिल्ट स्टोरेज है। इसके एक अन्य वेरियंट में 128जीबी का इन-बिल्ट स्टोरेज दिया गया है। यह फोन ग्राहकों को नए कलर वैरियंट्स में मिलेगा। जहां तक कीमत की बात है, तो यह वनप्लस 3 के मुकाबले थोड़ी ज्यादा है।

इन्हें भी पढ़ें:

OnePlus ने अमेरिका और यूरोप में वनप्लस 3 को वनप्लस 3T से रिप्लेस कर दिया है। बताया जा रहा है कि कंपनी OnePlus 3T को भारत में लॉन्च करने के बाद भी वनप्लस 3 की बिक्री जारी रखेगी, क्योंकि भारत में इस स्मार्टफोन को सिर्फ 5 महीने पहले ही लॉन्च किया गया है। OnePlus 3 को 3388 हॉन्गकॉन्ग डॉलर्स (करीब 29,600 रुपये) में लॉन्च किया गया था। भारत में OnePlus 3T की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक