1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 20MP के फ्रंट कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ Oppo F5, जानें कीमत व फीचर्स

20MP के फ्रंट कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ Oppo F5, जानें कीमत व फीचर्स

 Written By: Vineet Kumar Singh @VickyOnX
 Published : Nov 02, 2017 04:46 pm IST,  Updated : Nov 02, 2017 05:12 pm IST

फोन के फ्रंट में 20MP का कैमरा दिया गया है जो AI क्षमता वाली ब्यूटिफिकेशन टेक्नॉलजी से लैस है...

Oppo F5- India TV Hindi
Oppo F5

नई दिल्ली: स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी Oppo ने भारत में अपना नया फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को Oppo F5 नाम दिया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 20MP का फ्रंट कैमरा है जो जबर्दस्त सेल्फी लेने में सक्षम है। इस फोन को 2 वेरियंट्स में लॉन्च किया गया है। इस फोन को फिलहाल एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा लेकिन बाद में यह देशभर के रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा।

Oppo F5 के 4GB RAM/32GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 19,990 रुपये जबकि 6GB RAM/64GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 24,990 रुपये तय की गई है। फोन के 4GB RAM/32GB वाले वेरियंट को गोल्ड और ब्लैक कलर में उतारा गया है। इसकी प्री-बुकिंग 2 नवंबर से शुरू हो गई है और इसकी पहली सेल 9 नवंबर को होगी। वहीं 6GB RAM वाले वेरियंट को रेड और ब्लैक कलर में उतारा जाएगा और इसकी बिक्री दिसंबर से शुरू होगी।

Oppo F5 Smartphones
Oppo F5 Smartphones

Oppo F5 में 6 इंच की फुल HD+ LTPS स्क्रीन दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल्स है। फोन के फ्रंट में 20MP का कैमरा दिया गया है जो AI क्षमता वाली ब्यूटिफिकेशन टेक्नॉलजी से युक्त है। इसका रियर कैमरा 16MP का है और यह ड्यूल LED फ्लैश से लैस है। यह ड्यूल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा आधारित कलरओएस 3.2 पर रन करता है। इस फोन में 4GB या 6GB RAM के साथ मीडियाटेक एमटी6737टी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। RAM की ही तरह इस फोन को 32GB और 64GB स्टोरेज के 2 वेरियंट्स में लॉन्च किया गया है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक और बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो Oppo F5 में 4G VoLTE, ब्लूटूथ 4.2, ड्यूल बैंड Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, GPS/A-GPS, OTG के साथ माइक्रो-USB और 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। 152 ग्राम वजनी Oppo F5  का डाइमेंशन 156.5x76x7.5mm है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक