1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सोनी ने लॉन्च किया 23 मेगापिक्सल के कैमरे वाला Xperia XZ

सोनी ने लॉन्च किया 23 मेगापिक्सल के कैमरे वाला Xperia XZ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 03, 2016 05:13 pm IST,  Updated : Sep 03, 2016 05:13 pm IST

आजकल फोन में अच्छा कैमरा होना कई लोगों को बेहद जरूरी लगता है। यदि आप भी ऐसे लोगों में से हैं जो मानते हैं कि उनके स्मार्टफोन में एक बेहतरीन कैमरा भी होना चाहिए, तो यह खबर आपके काम की है।

सोनी एक्सपीरिया एक्सजेड।
सोनी एक्सपीरिया एक्सजेड।

सोनी एक्सपीरिया एक्सजेड में 5.2 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है और वह भी फुल एचडी रिजॉल्यूशन के साथ। इस फोन में सोनी की ट्रिलूमिनस टेक्नॉलजी इस्तेमाल की गई है जिसकी वजह से लाल, नीला और हरा रंग ज्यादा चमकीले दिखाई देते हैं। इस डिस्प्ले की खासियत है कि आप किसी भी रंग के हजारों शेड्स बिल्कुल साफ-साफ देख सकते हैं। 

Xperia XZ में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मेमोरी मौजूद है। इसकी इंटरनल मेमोरी को माइक्रोएसडी स्लॉट की मदद से 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

आगे जानें फोन के एक बेहद ही खास फीचर और इसकी बैटरी के बारे में...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक