1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सोनी ने लॉन्च किया 23 मेगापिक्सल के कैमरे वाला Xperia XZ

सोनी ने लॉन्च किया 23 मेगापिक्सल के कैमरे वाला Xperia XZ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 03, 2016 05:13 pm IST,  Updated : Sep 03, 2016 05:13 pm IST

आजकल फोन में अच्छा कैमरा होना कई लोगों को बेहद जरूरी लगता है। यदि आप भी ऐसे लोगों में से हैं जो मानते हैं कि उनके स्मार्टफोन में एक बेहतरीन कैमरा भी होना चाहिए, तो यह खबर आपके काम की है।

सोनी एक्सपीरिया एक्सजेड।
सोनी एक्सपीरिया एक्सजेड।

यदि आप बरसात में भीग भी जाते हैं तो सोनी एक्सपीरिया एक्सजेड पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जी हां, यह फोन पूरी तरह वॉटर रेसिस्टेंट है। फोन में 2,900एमएएच की बैटरी लगाई गई है। फोन की बॉडी की बात की जाए तो इसके बैक में मेटल लगाया गया है। इस फोन के बगल में फिंगरप्रिंट रीडर भी दिया गया है। यदि आप यह फोन खरीदना चाहते हैं तो आपको थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि भारत में यह फोन कब लॉन्च किया जाएगा, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक