1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सेकंड हैंड कार खरीदते समय हो न जाए धोखा, रखें इन बातों का ध्यान

सेकंड हैंड कार खरीदते समय हो न जाए धोखा, रखें इन बातों का ध्यान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 26, 2016 05:39 pm IST,  Updated : Aug 26, 2016 05:50 pm IST

भारत में सेकंड हैंड कारों का बहुत बड़ा बाजार है और यह लगातार बढ़ता ही जा रहा है। देश में कई ऐसे लोग हैं जो कम बजट के चलते अपनी पहली कार के तौर पर सेकंड हैंड कार को ही तरजीह देते हैं।

सेकंड हैंड कार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सेकंड हैंड कार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सेकंड हैंड कार खरीदते समय उसकी हालत का बारीकी से जायजा लेना चाहिए। क्या पता कार में कोई खराबी हो जो ऊपर से देखने में नजर न आए। इसलिए किसी मैकेनिक को साथ ले जाकर कार की अच्छी तरह से जांच करवा लेनी चाहिए। इसके अलावा आप खुद कार की लाइट और सारे इंस्टूमेंट पैनल को चेक करके देख लें।

किलोमीटर पता करने के साथ-साथ यह भी पता लागने की कोशिश करें कि कार का इस्तेमाल किस तरह के कामों के लिए किया गया है और इसे कितने लोग इस्तेमाल कर चुके हैं। लंबे रूट्स के लिए चलने वाली गाड़ियों को लेने से परहेज करें। कम दूरी तक चली कार एक बेहतर सौदा होती है।

अगले पेज पर पढ़ें एक और पॉइंट जो सेकंड कार खरीदने से पहले जानना जरूरी है...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक