1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सेकंड हैंड कार खरीदते समय हो न जाए धोखा, रखें इन बातों का ध्यान

सेकंड हैंड कार खरीदते समय हो न जाए धोखा, रखें इन बातों का ध्यान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 26, 2016 05:39 pm IST,  Updated : Aug 26, 2016 05:50 pm IST

भारत में सेकंड हैंड कारों का बहुत बड़ा बाजार है और यह लगातार बढ़ता ही जा रहा है। देश में कई ऐसे लोग हैं जो कम बजट के चलते अपनी पहली कार के तौर पर सेकंड हैंड कार को ही तरजीह देते हैं।

सेकंड हैंड कार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सेकंड हैंड कार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अब आते हैं एक और जरूरी बात पर। सेकंड हैंड कार खरीदने से पहले कार के पेपर्स जरूर चेक कर लें। इसके लिए आप कार की आरसी बुक देख सकते हैं जिसमें गाड़ी के इंजन और चेसिस नंबर के बारे में सारी जानकारी दी होती है। साथ ही इंश्योरेंस वगैरह के पेपर्स भी चेक कर लें।

यही नहीं, कोई भी सेकंड हैंड गाड़ी खरीदने से पहले उसके मालिक के बारे में भी अच्छे से पता कर लें। देश में चोरी की गाड़ियों का भी एक बड़ा बाजार है और सही से जांच-पड़ताल न करने की दशा में आप मुसीबत में भी फंस सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक