1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. फेसबुक का करते हैं इस्तेमाल तो आपके लिए है जरूरी खबर

फेसबुक का करते हैं इस्तेमाल तो आपके लिए है जरूरी खबर

 Written By: IANS
 Published : May 31, 2017 06:52 pm IST,  Updated : May 31, 2017 06:52 pm IST

फेसबुक प्रोफाइल को जो लोग हर समय जांचते रहते हैं, वे इसका कम इस्तेमाल करने वालों की तुलना में ज्यादा उदास और अस्वस्थ रहते हैं।

Facebook- India TV Hindi
Facebook

न्यूयार्क: फेसबुक प्रोफाइल को जो लोग हर समय जांचते रहते हैं, वे इसका कम इस्तेमाल करने वालों की तुलना में ज्यादा उदास और अस्वस्थ रहते हैं। येल यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया, सैन डिएगो (UCSD) के शोधार्थियों ने 2013 से 2015 के बीच 5,208 प्रतिभागियों के फेसबुक के इस्तेमाल और मानसिक स्वास्थ्य का आकलन किया।

'मेट्रो डॉट को डॉट यूके' की रिपोर्ट के अनुसार, निष्कर्षो से पता चला कि फेसबुक का बढ़ता उपयोग सामाजिक, शारीरिक और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य की कमी से संबंधित रहा।  इससे यह भी पता चला कि अगर उपभोक्ता अपनी प्रोफाइल्स और पोस्ट को औसत से अधिक बदलते और उन्हें लाइक करते हैं तो उन्हें मानसिक स्वास्थ्य विकार होने का खतरा अधिक होता है। 

यहां के हाईवे पर रहें सावधान, अकसर होते हैं लूट और रेप के वारदात

यह रिपोर्ट UCSD के पब्लिक हेल्थ होली शाक्य के सहायक प्राध्यापक और येल के निकोलस क्रिस्ताकिस के नेतृत्व में तैयार की गई। यह शोध 'अमेरिकन जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक