1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Twitter पर ट्रोल्स की अब खैर नहीं! कंपनी उठा रही है ये बड़े कदम

Twitter पर ट्रोल्स की अब खैर नहीं! कंपनी उठा रही है ये बड़े कदम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 16, 2018 06:52 pm IST,  Updated : May 16, 2018 07:02 pm IST

ट्विटर पर आम यूजर्स के साथ-साथ सेलिब्रिटीज को भी अक्सर ट्रोल्स का सामना करना पड़ता है...

Twitter changes strategy in its battle against internet trolls | AP Photo- India TV Hindi
Twitter changes strategy in its battle against internet trolls | AP Photo

सैन फ्रांसिस्को: ट्विटर पर आम यूजर्स के साथ-साथ सेलिब्रिटीज को भी अक्सर ट्रोल्स का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने ऑनलाइन ट्रोल के खिलाफ अपनी लड़ाई को तेज करते हुए कुछ कदम उठाए हैं। अब वह ‘व्यवहारिक संकेतों’ को देखकर ट्विटर पर ट्रोल करने वालों की पहचान करने की कोशिश करेगा। माना जा रहा है कि ट्विटर की इस नई पहल से ट्रोल्स पर लगाम लग सकेगी और इनका शिकार बनने वालों को राहत मिलेगी।

ट्विटर की यह नई पहल ट्वीट की सामग्री के अलावा उपयोगकर्ता के व्यवहार पर भी नजर रखती है। इससे ट्विटर को ट्रोल का पता लगाने और उन्हें हटाने में मदद मिलेगी। इसकी सहायता से उन आपत्तिजनक ट्वीट को भी उपयोगकर्ताओं की टाइमलाइन से हटाया जा सकता है, जो ट्विटर की नीति का उल्लंघन नहीं करते हैं। यह ट्विटर द्वारा पेश नई ‘सुरक्षा’ पहल है जो कि आपत्तिजनक ट्वीट का पता लगाने में मदद करेगी। ट्विटर पहले से ही इस काम में कृत्रिम मेधा और मशीन लर्निंग का उपयोग कर रही है।

ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोरसी ने कहा कि हमारा उद्देश्य स्वतंत्र और मुक्त संवाद को बढ़ावा देना है। सामग्री के बजाए व्यवहार पर नजर रखना ऐसा करने का सबसे अच्छा तरीका है। Twitter के अधिकारी डेल हार्वे और डेविड गास्का ने ब्लॉग में कहा,’ट्रोल-जैसे कुछ व्यवहार मजेदार, अच्छे और हास्यपूर्ण हैं। लेकिन हम उन ट्रोल की बात कर रहे हैं जो ट्विटर पर सार्वजनिक संवाद को बाधित और विकृत कर रहे हैं।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक