1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. कई सरकारी सेवाओं को पाएं अब इस एक App पर, नाम है UMANG

कई सरकारी सेवाओं को पाएं अब इस एक App पर, नाम है UMANG

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 02, 2017 06:22 pm IST,  Updated : Nov 02, 2017 06:22 pm IST

सरकार ने यूनिफाइड मोबाइल ऐप्लिकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस (UMANG) नाम से एक ऐप लॉन्च किया है, जिसके जरिए यूजर्स कई तरह की सरकारी सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं...

Umang App- India TV Hindi
Umang App

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे महात्वाकांक्षी कार्यक्रमों में से एक है 'डिजिटल इंडिया।' PM मोदी अक्सर ई-गवर्नेंस की बात करते हैं और जनता को ज्यादा से ज्यादा डिजिटल तकनीक सीखने की सलाह देते हैं। यही वजह है कि सरकार अपनी कई सेवाओं को डिजिटल प्लैटफॉर्म पर भी मुहैया करा रही है। इसी के तहत सरकार ने यूनिफाइड मोबाइल ऐप्लिकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस (UMANG) नाम से एक ऐप लॉन्च किया है, जिसके जरिए यूजर्स कई तरह की सरकारी सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

UMANG के जरिए छात्रों, किसानों, स्वास्थ्य सुविधाओं और युवाओं से जुड़ी सरकारी सेवाओं समेत तमाम चीजों के बारे में जानकारी ली जा सकती है। इन सेवाओं में केंद्रीय विद्यालय, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति, मरीजों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जीवन प्रमाण, गैस बुकिंग, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, किसान सुविधा और नेशनल पेंशन सिस्टम शामिल हैं। इनके अलावा यूजर्स अन्य विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Umang
Umang

UMANG ऐप 13 भाषाओं को सपोर्ट करता है और इसका आधार, डिजिलॉकर, पेमेंट गेटवे इत्यादि से इंटिग्रेशन है। इस ऐप की साइज भी ज्यादा नहीं है और यह सिर्फ 15MB का है। UMANG सेवा को मोबाइल ऐप्लिकेशन के अलावा वेब, IVR और SMS पर भी उपलब्ध कराया गया है। इसके चलते इसे स्मार्टफोन के साथ-साथ फीचर फोन, टैबलेट, लैपटॉप या डेस्कटॉप से भी ऐक्सेस किया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक