1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. वीवो ने लॅान्च किया वीवो X9 NBA एडिशन का ब्लू कलर वेरिएंट

वीवो ने लॅान्च किया वीवो X9 NBA एडिशन का ब्लू कलर वेरिएंट

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 11, 2017 03:48 pm IST,  Updated : May 11, 2017 03:49 pm IST

वीवो ने अपने नए फोन वीवो X9 NBA एडिशन को ब्लू कलर वेरिएंट में चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को इससे पहले गोल्ड, मैट ब्लैक और रोज गोल्ड कलर में पेश किया था....

vivo x9- India TV Hindi
vivo x9

नई दिल्ली: वीवो ने अपने नए फोन वीवो X9 NBA एडिशन को ब्लू कलर वेरिएंट में चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को इससे पहले गोल्ड, मैट ब्लैक और रोज गोल्ड कलर में पेश किया था। जिसकी कीमत चीन में 2798 युआन (लगभग 27,700 रुपये) थी। लेकिन कंपनी ने नए कलर वेरिएंट डिवाइस को 2998 युआन (लगभग 28,055 रुपये) की कीमत में बाजार में उतारा है।

ये भी पढ़ें: 

नए कलर वेरिएंट के बैक साइड में वाइट एंटीना लाइन्स दी गई है और साथ ही ब्लैक बेजेल्स भी मौजूद है। इस फोन के रियर हिस्से में NBA का लोगो दिया गया है। नए कलर वेरिएंट के बैक साइड में वाइट एंटीना लाइन्स दी गई है और साथ ही ब्लैक बेजेल्स भी मौजूद है।

आपको बता दें कि, वीवो ने इस फोन को चीन में पिछले साल नवम्बर में पेश किया गया था। इस फोन के साथ ही वीवो X9 प्लस को भी लॉन्च किया गया था। जिसमें ड्यूल फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक