1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 31 दिसंबर के बाद से इन फोन्स में चलना बंद हो जाएगा WhatsApp, कहीं आपका फोन भी तो लिस्ट में नहीं!

31 दिसंबर के बाद से इन फोन्स में चलना बंद हो जाएगा WhatsApp, कहीं आपका फोन भी तो लिस्ट में नहीं!

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 22, 2018 11:43 am IST,  Updated : Dec 22, 2018 11:43 am IST

कुछ WhatsApp यूजर्स के लिए बुरी खबर है। दरअसल, WhatsApp ने उन ऑपरेटिंग सिस्टम्स की लिस्ट जारी की है, जिनपर आने वाले कुछ वक्त में WhatsApp चलना बंद हो जाएगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PIXABAY/ANTONBE

कुछ WhatsApp यूजर्स के लिए बुरी खबर है। दरअसल, WhatsApp ने उन ऑपरेटिंग सिस्टम्स की लिस्ट जारी की है, जिनपर आने वाले कुछ वक्त में WhatsApp चलना बंद हो जाएगा।​ खबरें हैं कि Nokia S40 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले मोबाइल फोन में 31 दिसंबर के बाद से WhatsApp चलना बंद हो जाएगा। क्योंकि, ऐसे फोन्स के लिए WhatsApp नए फीचर्स डेवेलप नहीं करेगा।

इसके अलावा बताया रहा है कि एंड्रॉयड वर्जन 2.3.7 और उससे पहले के ऑपरेटिंग सिस्टम, iOS 7 और इससे पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी 1 फरवरी, 2020 के बाद WhatsApp काम नहीं करेगा। WhatsApp का कहना है कि कंपनी इन प्लैटफॉर्म्स के लिए नए फीचर्स डेवेलप नहीं करेगी, जिसके चलते इसके कुछ फीचर्स अपने आप काम करना बंद कर देंगे।

WhatsApp का कहना है कंपनी आने वाले सात सालों पर फोकस कर रही है। ऐसे में उनका ध्यान उन मोबाइल फोन्स पर है जिसे ज़्यादा से ज़्यादा लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले पिछले साल यानी 31 दिसंबर 2017 के बाद 'ब्लैकबेरी OS', 'ब्लैकबेरी 10', 'Windows Phone 8.0' और बाकी पुराने प्लैटफार्म्स के लिए WhatsApp बंद कर दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक