1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Xolo ने लॉन्च किया अपना नया स्मार्टफोन Era 1X Pro, जानें कीमत और फीचर्स

Xolo ने लॉन्च किया अपना नया स्मार्टफोन Era 1X Pro, जानें कीमत और फीचर्स

 Written By: Vineet Kumar Singh @VickyOnX
 Published : Jul 17, 2017 03:17 pm IST,  Updated : Jul 17, 2017 03:17 pm IST

Xolo ने अपने नए स्मार्टफोन Era 1X Pro को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बजट स्मार्टफोन की कीमत 5,888 रुपये है रखी है। यह स्मार्टफोन ब्लैक और गोल्ड कलर वेरियंट में लॉन्च किया गया है।

Xolo Era 1X Pro- India TV Hindi
Xolo Era 1X Pro

नई दिल्ली: Xolo ने अपने नए स्मार्टफोन Era 1X Pro को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बजट स्मार्टफोन की कीमत 5,888 रुपये है रखी है। यह स्मार्टफोन ब्लैक और गोल्ड कलर वेरियंट में लॉन्च किया गया है। ग्राहक जोलो एरा वनएक्स प्रो को 19 जुलाई से ई-कॉमर्स वेबसाइट Snapdeal से खरीद सकेंगे। इस फोन के लिए रजिस्ट्रेशन 15 जुलाई से ही शुरू हो चुका है।

फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें 5-इंच का अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1,280 पिक्सल्स है। इस स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज क्वॉड-कोर प्रोसेसर मौजूद है। मेमरी की बात करें तो फोन में 2GB RAM और 16GB इंटरनल मेमरी दी गई है। फोन की मेमरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। Era 1X Pro में ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। फोन का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

जोलो एरा वनएक्स प्रो में 2,500 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के दावे के मुताबिक, इस बैटरी को एक बार फुल चार्ज किए जाने के बाद फोन को दिनभर उपयोग में लाया जा सकता है। यह फोन 4G LTE और VoLTE के साथ 2जी और 3जी नेटवर्क को भी सपोर्ट करता है। फोन में अन्य कनेक्टिविटी ऑप्शंस के रूप में Wi-Fi, GPS, Bluetooth, USB OTG और FM जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक