1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Reliance Jio से आप पा सकते हैं जस्टिन बीबर के शो का फ्री पास, जानें कैसे

Reliance Jio से आप पा सकते हैं जस्टिन बीबर के शो का फ्री पास, जानें कैसे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 07, 2017 05:55 pm IST,  Updated : May 07, 2017 05:55 pm IST

दुनिया के सबसे मशहूर गायकों में से एक जस्टिन बीबर 10 मई, 2017 को भारत में एक लाइव शो करने जा रहे हैं। मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में होने वाले इस शो के लिए टिकटों की काफी मारामारी चल रही है।

Justin Bieber- India TV Hindi
Justin Bieber

मुंबई: दुनिया के सबसे मशहूर गायकों में से एक जस्टिन बीबर 10 मई, 2017 को भारत में एक लाइव शो करने जा रहे हैं। मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में होने वाले इस शो के लिए टिकटों की काफी मारामारी चल रही है। ऐसे में यदि बीबर को लाइव देखने का मौका फ्री में मिल जाए तो क्या कहने! जी हां, Reliance Jio आपको यह मौका दे रहा है।

Jio Digital Life आपके लिए यह खास मौका लेकर आया है। इसके लिए आपको दो ऑप्शन दिए गए हैं। या तो आपको Facebook पर लॉगिन करने की जरूरत होगी या फिर आप बीबर की तरह डांस करके, उनके गाने गाकर या फिर उनके जैसा पोज देकर ये प्री पास जीत सकते हैं। आइए, आपको बताते हैं इस फ्री पास को पाने के लिए आपको क्या करना होगा:

फेसबुक के जरिए:

1- अपने फेसबुक पेज पर लॉगइन करें।
2- एक मैसेज लिखें और अपने दोस्तों को #JioDigitalLife जॉइन करने के लिए इन्वाइट करें।
3- इसको अपने सारे दोस्तों के साथ शेयर करें।

खुद को सबसे बड़ा #JioBeliebers साबित करके:
इसके लिए आपको बीबर की तरह डांस करते हुए, उनका कोई गाना गाते हुए वीडियो बनाना होगा। इसके अलावा आप उनकी तरह पोज बनाते हुए तस्वीर भी ले सकते हैं। इसके बाद आपको #JioBeliebers हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए इसे Jio के पेज पर टैग करना होगा।

यह कॉन्टेस्ट 9 मई को सुबह 9 बजे बंद हो जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक