1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 2 किलोवाट सोलर पैनल पर कितना चलेगा लोड? लगवाने में क्या आएगा खर्च? कितनी मिलेगी सब्सिडी

2 किलोवाट सोलर पैनल पर कितना चलेगा लोड? लगवाने में क्या आएगा खर्च? कितनी मिलेगी सब्सिडी

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Aug 18, 2026 09:43 am IST,  Updated : Aug 18, 2026 09:43 am IST

2 किलोवाट का सोलर पैनल आपके हर महीने आने वाले बिजली के बिल में काफी बचत कर सकता है। अगर, आप अपने घर पर 2 kW का सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं तो कितना खर्च आएगा और कितना लोड चलेगा, आइए जानते हैं...

2 kw solar panel for home- India TV Hindi
2 किलोवाट का सोलर पैनल Image Source : UNSPLASH

महंगे बिजली बिल के बचने के लिए लोग अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा रहे हैं। सरकार की तरफ से पीएम सूर्य घर योजना की तहत मिल रही सब्सिडी की वजह से सोलर सिस्टम लगवाने का खर्च भी कम हो रहा है। आम तौर पर लोग अपने घर की छत पर 1 किलोवाट से लेकर 5 किलोवाट तक के सोलर पैनल लगवा रहे हैं। अगर, आप अपने घर की छत पर 2 kW का सोलर पैनल लगवा रहे हैं तो कितना खर्च आएगा और कितना लोड इस पर चल सकता है? साथ ही, आपको इस पर कितनी सब्सिडी मिलती है? आइए जानते हैं...

सोलर पैनल लगाने वाली कंपनियों की वेबसाइट्स के मुताबिक, 1 किलोवाट का सोलर पैनल दिन भर में 4 से 5 यूनिट्स तक बिजली जेनरेट कर सकता है। हालांकि, यह मौसम पर भी निर्भर करता है।

2 kW के पैनल से कितनी मिलेगी बिजली?

इस तरह से कैल्कुलेट किया जाए तो 2 किलोवाट का सोलर पैनल दिन भर में 8 से 10 यूनिट्स बिजली जेनरेट कर सकता है। इस तरह से पूरे महीने में यह 240 से 300 यूनिट्स तक बिजली जेनरेट कर सकता है।

2 किलोवाट का हाइब्रिड या ऑफग्रिड सोलर सिस्टम लगाने का खर्च 2 लाख रुपये से लेकर 2.5 लाख रुपये के बीच हो सकता है। इसमें जो भी खर्च का अंतर आता है वो बैटरी का आता है। वहीं, ऑनग्रिड सिस्टम लगाने का खर्च 1 लाख रुपये से लेकर 1.3 लाख रुपये के बीच हो सकता है। हालांकि, सरकार इसमें पीएम सूर्य घर योजना के तहत 50 हजार रुपये तक का सब्सिडी ऑफर करती है। ऐसे में यह खर्च 80 हजार रुपये से 1 लाख के बीच आता है।

कितना चलेगा लोड?

2kW का सोलर सिस्टम लगाने पर एक 1BHK से 2BHK घर में चलने वाले सारे लोड चल सकते हैं। इसमें वाटर पंप, फ्रिज, इंडक्शन चूल्हा, गीजर आदि का लोड आप चला सकते हैं। हालांकि, इस पर एसी चलाने में दिक्कत आ सकती है। आप 1 टन का एसी इस पर चला सकेंगे। हालांकि, यह सब सोलर पैनल के पावर जेनरेशन पर निर्भर करता है।

खास तौर पर गर्मियों के दिन में सोलर पैनल ज्यादा बिजली जेनरेट करता है। बारिश और सर्दियों के मौसम में इसकी पावर जेनरेशन कम हो जाती है। वहीं, अगर सोलर पैनल की मेन्टेनेंस सही नहीं रहती है तो भी पावर जेनरेशन प्रभावित होती है। आपको पैनल को समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए ताकि धूल-मिट्टी से पैनल पर पड़ने वाले धूप को न रोक पाए।

यह भी पढ़ें - क्या आपने इस्तेमाल की है Aadhaar की नई वेबसाइट? एक जगह मिलेगी सभी सर्विस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक