गर्मी आते ही एयर कंडीशनर की जरूरत पड़ने लगी है। अभी तो गर्मी के शुरुआती दिन है लेकिन आने वाले समय में और भी अधिक गर्मी पड़ने वाली है। ऑफलाइन मार्केट में एसी की खरीदारी भी शुरू हो गई है। अगर आप इस गर्मी एक नया एसी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में स्प्लिट एसी (Split AC) पर धमाकेदार छूट दी जा रही है। इस समय आप हैवी डिस्काउंट के साथ 1.5 टन स्प्लिट एसी (1.5 Ton Split AC) के दाम पर 2 टन वाला स्प्लिट एसी खरीद सकते हैं।
जितनी ज्यादा कैपेसिटी का एसी होगा वह उतना ही अधिक महंगा होता है। यही वजह है कि अधिकांश लोग 1.5 टन वाला एसी खरीदते हैं। लेकिन, अब आपको कम कैपेसिटी वाला एसी खरीदने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब आप कम दाम में 2 टन वाला एसी खरीद सकते हैं।
गर्मी बढ़ने के साथ-साथ स्प्लिट एसी के दाम भी आने वाले समय में तेजी से बढ़ेंगे। इसलिए इस समय खीरीदारी का शानदार मौका है। फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों ही प्लेटफॉर्म पर इस समय एक से बढ़कर एक धांसू डील ऑफर की जा रही है। फ्लिपकार्ट से आप इस समय Voltas, Samsung, LG, Lloyd, Blue Star, Daikin और Whirpool जैसे ब्रैंड के 2 Ton वाले स्प्लिट एसी को सस्ते में खरीद सकते हैं। आइए आपको 2 टन वाले कुछ स्प्लिट एसी पर मिलने वाली बेस्ट डील्स के बारे में बताते हैं।
फ्लिपकार्ट वोल्टास के जिस एसी पर हैवी डिस्काउंट दे रहा है उसका मॉडल नंबर 243V CAS(4503693) है। इस 2 टन वाले स्प्लिट एसी की कीमत 79,990 रुपये है। हालांकि कंपनी इस पर 43% का डिस्काउंट दे रही है जिसके बाद आप इसे सिर्फ 45,000 रुपये में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट इस एसी पर 5600 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है।
Blue Star के 2 टन वाले स्प्लिट एसी की कीमत फ्लिपकार्ट में इस समय 71,750 रुपये है। भीषण गर्मी आने से पहले ही इस स्प्लिट एसी की कीमत में 33% की गिरावट आ गई है। आप फ्लिपकार्ट से इस एयर कंडीशनर को सिर्फ 47,990 रुपये में खरीद सकते हैं। ब्लू स्टार के स्प्लिट एसी का मॉडल नंबर IE324YNU है। अगर आप 5600 रुपये का एक्सचेंज ऑफर लेते हैं तो इसे और भी सस्ते कीमत में खरीद सकते हैं।
स्प्लिट एसी के सेगमेंट में गोदरेज एक पॉपुलर ब्रैंड है। गोदरेज का 2 टन वाला स्प्लिट एसी जिसका मॉडल नंबर SFC 24LTC3-WWR है बेहद सस्ते दाम में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत फ्लिपकार्ट पर 61,991 रुपये है। हालांकि अभी इस पर 27% का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। यह एक 3 स्टार रेटिंग वाला दमदार स्प्लिट एसी है। Flipkart Axis Bank Credit Card से खरीदने पर 5% का कैशबैक भी मिलेगा।
हायर की तरफ से आने वाला यह 7 in1 कनवर्टेबल एसी इस समय काफी किफायती दाम में सेल किया जा रहा है। Haier 2025 Model Intelli-Convertible 7 in1 Convertible 2 टन स्प्लिट एसी की कीमत फ्लिपकार्ट पर 80,000 रुपये है। लेकिन आपके लिए गुड न्यूज यह है कि अभी इस पर 40% का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऑफर के बाद अब इसकी कीमत सिर्फ 47,990 रुपये रह गई है। 5600 रुपये के एक्सचेंज ऑफर का फायदा लेकर आप इसे और भी कम दाम में खरीद सकेंगे।
एलजी का 2 टन स्प्लिट एसी खरीदने का शानदार मौका है। फ्लिपकार्ट एल जी पर इस समय धमाकेदार ऑफर दे रहा है। हम एलजी के जिस एसी के डिस्काउंट ऑफर की बात कर रहे हैं वह एक 4 Way Air Swing फीचर वाला एसी है। इसकी कीमत फ्लिपकार्ट पर 95,990 रुपये है लेकिन, इस समय इस मॉडल पर 42% का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 55,490 रुपये में खरीद सकते हैं।
Whirlpool 3 स्टार रेटिंग वाले 2 टन स्प्लिट एसी की कीमत फ्लिपकार्ट पर 46,900 रुपये है। यह कीमत मॉडल नंबर SAI20P35SEB0 की है। फ्लिपकार्ट इस वेरिएंट पर 7% का डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 43,153 रुपये में खरीद सकते हैं। BOBCARD पर आपको इस स्प्लिट की खरीदारी पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें- TRAI के निर्देश का हुआ असर, Jio, Airtel और Vi ने शुरू कर दी यूजर्स के लिए नई सर्विस
संपादक की पसंद