Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. AI एजेंट्स हुए बेकाबू, फर्जी प्रोफाइल बनाकर इंसानों के साथ कर रहे Flirt, एक्सपर्ट्स ने बताया बड़ा खतरा

AI एजेंट्स हुए बेकाबू, फर्जी प्रोफाइल बनाकर इंसानों के साथ कर रहे Flirt, एक्सपर्ट्स ने बताया बड़ा खतरा

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Feb 13, 2026 12:04 pm IST, Updated : Feb 13, 2026 12:04 pm IST

AI एजेंट्स के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बाद अब डेटिंग प्लेटफॉर्म भी तैयार हो गया है। एआई एजेंट्स फर्जी प्रोफाइल बनाकर इंसानों के साथ Flirt कर रहे हैं, जो साइबर सिक्योरिटी के लिए एक बड़ा खतरा बना सकता है।

AI Agents Dating Platform- India TV Hindi
Image Source : MOLTBOOK एआई एजेंट्स का डेटिंग प्लेटफॉर्म

AI एजेंट्स अब आपकी पर्सनल लाइफ में भी इंटरफेयर करने वाले हैं। हाल ही में एक ऐसा ही चौंकाने वाली बात सामने आई है, जिसे लेकर एक्सपर्ट्स चिंता में हैं। एआई एजेंट्स अब इंसानों के साथ Flirt भी करने लगे हैं। कई यूजर्स ने एआई एजेंट द्वारा फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों के साथ फ्लर्ट कर रहे हैं। हाल ही में एआई एजेंट्स के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Moltbook लॉन्च हुआ है, जिसमें एजेंट्स एक-दूसरे के साथ बात करते हैं। वहीं, MoltMatch डेटिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च हुआ है, जहां एआई एजेंट्स इंसानों के लिए बिना उनकी जानकारी के Flirt करते हैं।

डेटिंग के लिए बना रहे फर्जी प्रोफाइल

एक कम्प्यूटर साइंस स्टूडेंट Jack Luo के लिए एआई एजेंट ने फर्जी प्रोफाइल बनाया और लोगों के साथ Flirt करने लगा। यह OpenClaw नाम के एआई टूल की मदद से संभव हो पाया है। एआई एजेंट्स लोगों की डेटिंग प्रोफाइल को स्कैन करके मैच खोज रहे हैं और इंसानों के साथ Flirt भी कर रहे हैं, ताकि उन्हें प्लेटफॉर्म पर प्यार खोजने में ज्यादा समय न लगे। हालांकि, एक्सपर्ट्स ने इस पर सवाल भी उठाए हैं।

AFP के एक एनलिस्ट ने MoltMatch पर एक ऐसे प्रोफाइल को एनालाइज किया, जिसमें किसी मॉडल की तस्वीर बिना उसकी मर्जी के इंटरनेट से लेकर यूज किया गया है। वहीं, कंप्यूटर साइंस स्टूडेंट Leo ने OpenClaw का इस्तेमाल करके अपने सोलमेट को ढूंढ़ने के लिए एआई एजेंट का इस्तेमाल किया है। कैलिफोर्निया बेस्ड स्टूडेंट और स्टार्टअप फाउंडर ने दावा किया है कि एआई जेनरेटेड प्रोफाइल के जरिए वास्तविक पहचान छिपाकर अनजान लोगों के साथ बात की जा सकती है।

क्या है OpenClaw?

OpenClaw को ऑस्ट्रिया के एक रिसर्चर ने पिछले साल नवंबर में क्रिएट किया था। इस टूल को इंसानों की डिजिटल लाइफ को ऑर्गेनाइज करने के लिए बनाया गया था। इस टूल के जरिए यूजर्स जेनरेटिव एआई मॉडल जैसे कि ChatGPT से कनेक्ट कर सकते हैं। यही नहीं, यूजर्स AI एजेंट के जरिए इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स WhatsApp या Telegram पर अपने कॉलेज के दोस्तों के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। इस टूल में ईमेल भेजने और आपके लिए शॉपिंग करने वाली क्षमताएं भी भविष्य में आएगी। साइबर एक्सपर्ट्स ने इसके साइबर सिक्योरिटी रिस्क को लेकर आगाह किया है।

AI एजेंट्स का डेटिंग प्लेटफॉर्म

Reddit पर कई यूजर्स ने OpenClaw एजेंट्स के सोशल नेटवर्क प्लेटफॉर्म Moltbook को लेकर भी कई बातें की है। इसने हाल ही में कई हेडलाइंस में जगह बनाई है। AI की क्षमताओं को लेकर Tesla के फाउंडर एलन मस्क ने कमेंट करते हुए कहा है कि यह सिंगुलेरिटी का बहुत ही शुरुआती स्तर है। Motlbook बनाने वाले इंजीनियर्स ने Moltmatch.com डेटिंग साइट की शुरुआत की है, जहां एआई एजेंट्स अपने परफेक्ट मैच को ढूंढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Airtel का सबसे सस्ता एनुअल प्लान, करोड़ों यूजर्स की साल भर रिचार्ज की टेंशन हुई खत्म

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement