1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel के इन दो सस्ते प्लान में डेली 3GB डेटा समेत बहुत कुछ, 5G स्मार्टफोन वालों की होगी 'बल्ले-बल्ले'

Airtel के इन दो सस्ते प्लान में डेली 3GB डेटा समेत बहुत कुछ, 5G स्मार्टफोन वालों की होगी 'बल्ले-बल्ले'

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 23, 2024 10:30 am IST,  Updated : Mar 11, 2024 04:42 pm IST

Airtel यूजर्स के लिए कई तरह के प्रीपेड प्लान मौजूद हैं। इन प्रीपेड प्लान में यूजर्स को फ्री कॉलिंग के साथ-साथ हाई स्पीड डेटा और कई तरह के बेनिफिट्स मिलते हैं।

Airtel Recharge Plan- India TV Hindi
Airtel Recharge Plan Image Source : FILE

Airtel के देश भर में 30 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। कंपनी ने हाल ही में पहले फेज का 5G रोल आउट पूरा किया है। देश के हर टेलीकॉम सर्किल में कंपनी 5G सेवाएं मुहैया करा रही है। यही नहीं, एयरटेल ने प्रीपेड यूजर्स के लिए कई ऐसे प्लान पेश किए हैं, जिनमें डेली 3GB डेटा के साथ-साथ, अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग समेत कई और बेनिफिट्स ऑफर किए जा रहे हैं। इसके अलावा 5G स्मार्टफोन यूजर्स को अलग से अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलेगा। आइए, जानते हैं एयरटेल के इन दोनों प्रीपेड प्लान के बारे में...

399 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिडेट वॉइस कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलवाा यूजर्स नेशनल रोमिंग में भी फ्री इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल्स का लाभ ले सकते हैं। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है। यह प्रीपेड प्लान डेली 3GB डेटा के साथ आता है।

Airtel prepaid recharge
Image Source : FILEAirtel 399 Plan

अगर, आप 5G स्मार्टफोन यूजर्स हैं और 5G नेटवर्क से कनेक्टेड हैं, तो अनलिमिटेड फ्री 5G डेटा का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा यह प्लान Airtel Xstream Play के सब्सक्रिप्शन, फ्री हैलो ट्यून्स, Wynk म्यूजिक सब्सक्रिप्शन, 24*7 Apollo सब्सक्रिप्शन जैसे बेनिफिट्स भी ऑफर करता है।

499 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का 499 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्रीपेड प्लान में भी यूजर्स को भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिडेट वॉइस कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलवाा यूजर्स नेशनल रोमिंग में भी फ्री इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल्स का लाभ ले सकते हैं। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है। यह प्रीपेड प्लान डेली 3GB डेटा के साथ आता है।

Airtel prepaid recharge
Image Source : FILEAirtel 499 Plan

अगर, आप 5G स्मार्टफोन यूजर्स हैं और 5G नेटवर्क से कनेक्टेड हैं, तो अनलिमिटेड फ्री 5G डेटा का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा यह प्लान Airtel Xstream Play के सब्सक्रिप्शन, फ्री हैलो ट्यून्स, Wynk म्यूजिक सब्सक्रिप्शन, 24*7 Apollo सब्सक्रिप्शन जैसे बेनिफिट्स भी ऑफर करता है। इस प्लान में यूजर्स को 3 महीने का Disney+ Hotstar मोबाइल का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

यह भी पढ़ें - OPPO Reno 11F जल्द होगा लॉन्च, कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक