1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel का नबंर एक ऑफर, सस्ते प्लान में जितना मर्जी हो उतना इस्तेमाल करें डेटा

Airtel का नबंर एक ऑफर, सस्ते प्लान में जितना मर्जी हो उतना इस्तेमाल करें डेटा

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Apr 17, 2024 09:25 am IST,  Updated : Apr 17, 2024 09:25 am IST

देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल अपने करोड़ों यूजर्स के लिए नए नए ऑफर्स लाती रहती है। एयरटेल की लिस्ट में एक से बढ़कर एक डेटा ऑफर्स वाले प्लान्स मौजूद है। एयरटेल के पास कई ऐसे प्लान्स भी हैं जिनका आप इस्तेमाल डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद कर सकते हैं।

Airtel News, Airtel, Airtel Offer, Airtel Recharge, Recharge Offer, Recharge Plan- India TV Hindi
एयरटेल ने ग्राहकों के लिए अपने पोर्टफोलियो में कई तरह के प्लान्स शामिल कर रखें हैं। Image Source : फाइल फोटो

टेलिकॉम सेक्टर में जियो के बाद एयरटेल दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। एयरटेल के पास अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक शानदार प्लान्स मौजूद हैं। एयरटेल ने अपने 37 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के लिए अपने रिचार्ज प्लान्स को कई कैटेगरी में डिवाइड करके रखा है। अगर आपको इंटरनेट की अधिक जरूरत पड़ती है तो हम आपको एयरटेल के एक धमाकेदार प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं। 

आपको बता दें कि एयरटेल की लिस्ट में आपको डाटा, एंटरटेनमेंट, टॉकटाइम के लिए कई बेहतरीन ऑफर्स के साथ कई सारे प्लान्स देखने को मिल जाते हैं। आज के समय में लोगों स्मार्टफोन में डेटा लोगों की एक प्रमुख जरूरत बन गया है। इसलिए रेगुलर प्लान्स में डेटा उपलब्ध कराने के साथ ही कंपनी ग्राहकों को अलग से कई तरह के डेटा प्लान्स ऑफर करती है। 

AIrtel का डेटा वाला धांसू प्लान

कई बार ऐसा होता है कि रेगुलर प्लान्स में मिलने वाले डेटा पैक से हमारा काम नहीं चल पाता। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स का काम रुके नहीं इसके लिए एयरटेल ने अपनी लिस्ट में कई सारे डेटा पैक्स को ऐड किया है। इस लिस्ट में 79 रुपये का एक धांसू प्लान भी शामिल है। 

अगर आप अपने एयरटेल के नंबर को 79 रुपये से रिचार्ज कराते हैं तो आप इसमें अपनी मर्जी के मुताबिक जितना मन हो उतना इंटरनेट डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। एयरटेल इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा ऑफर करता है। अगर इस प्लान की वैलिडिटी की बात रें तो इसमें ग्राहकों को 2 दिन की वैलिडिटी मिलती है। 

अगर आप इस प्लान को लेते हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा। 79 रुपये का प्लान एयरटेल का एक डेटा प्लान है इसलिए इसका फायदा लेने के लिए जरूरी है कि आपके पास कोई एक्टिव प्लान हो। आप डेटा का इस्तेमाल करें या न करें यह अपने आप ही खत्म हो जाएगा। 

यह भी पढ़ें- OnePlus Power Up Days Sale: इन 5 प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट ऑफर, देखें लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक