1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel का हरफनमौला प्लान, एक रिचार्ज में मिलेगी फ्री कॉलिंग, डेटा और 15 OTT का सब्सक्रिप्शन

Airtel का हरफनमौला प्लान, एक रिचार्ज में मिलेगी फ्री कॉलिंग, डेटा और 15 OTT का सब्सक्रिप्शन

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Oct 26, 2023 07:52 am IST,  Updated : Oct 26, 2023 07:52 am IST

एयरटेल अब अपने ग्राहकों के लिए लगातार किफायती और सस्ते प्लान्स ला रही है। कंपनी की लिस्ट में एक ऐसा प्लान भी मौजूद है जिसमें एक दो नहीं बल्कि कई सारे फायदे मिल रहे हैं। डेटा और फ्री कॉलिंग के साथ साथ कंपनी यूजर्स को एक ही प्लान में 15 OTT के बेनेफिट्स दे रही है।

Airtel, Airtel news, Tech news, Tech news in Hindi, एयरटेल, एयरटेल रिचार्ज प्लान, एयरटेल रिचार्ज- India TV Hindi
एयरटेल के इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को डिज्नी प्लस हॉटस्टार का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है। Image Source : फाइल फोटो

Airtel Cheapest Plan with 15 OTT Benefits: एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। इसके प्लान्स भी जियो, वीआई और बीएसएनएल की अपेक्षा में थोड़े महंगे भी होते हैं। हालांकि बढ़ते कम्पटीशन को देखते हुए कंपनी अपने ग्राहकों के लिए कई किफायती प्लान्स भी ला चुकी है। आज हम आपको एयरटेल के एक बजट फ्रेंडली प्रीपेड प्लान की जानकारी देने वाले हैं। कंपनी के इस प्लान में डेटा, फ्री कॉलिंग, SMS के साथ साथ OTT सब्सक्रिप्शन भी मिलते हैं। 

आपको बता दें कि इस प्लान की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को एक दो नहीं बल्कि 15 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स सब्सक्रिप्शन पूरी तरह से फ्री दिए जाते हैं। यानी आपको एक ही रिचार्ज में बेनेफिट्स का खजाना मिल जाता है। 

Airtel के जिस प्रीपेड प्लान की हम बात कर रहे हैं वह 499 रुपये का आता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की होगी। अगर आपको डेटा की जरूर ज्यादा पड़ती है तो कंपनी ने इसमें इस बात का भी बखूबी ध्यान रखा है। 500 रुपये से कम के इस प्लान में एयरटेल ग्राहकों को हर दिन 3GB डेटा देती है, यानी आप इस पूरी वैलिडिटी में आप कुल 84GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसके अलावा प्लान में 28 दिन तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ साथ 100 एसएमएस हर दिन दिए जाते हैं। अगर आप मूवीज देखने के शौकीन हैं तो यह प्लान आपके लिए परफेक्ट है। एयरटेल 499 वाले इस पैक में एयरटेल एक्स्ट्रीम प्ले की सुविधा देता है। इसके साथ यूजर्स को 15 ओटीटी बेनेफिट्स मिलते हैं। इतना ही नहीं इसमें कंपनी 3 महीने के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी देती है।

यह भी पढ़ें- 1 दिसंबर से लागू होंगे सिम खरीदने के नए नियम, अब नहीं रख पाएंगे एक्स्ट्रा सिम!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक