1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel के इस प्लान में 84 दिन तक डेली मिलेगा 3GB डेटा, यूजर्स की हुई मौज

Airtel के इस प्लान में 84 दिन तक डेली मिलेगा 3GB डेटा, यूजर्स की हुई मौज

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 24, 2024 06:30 am IST,  Updated : Jun 24, 2024 06:30 am IST

एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। एयरटेल के पास अपने ग्राहकों के लिए कई शानदार प्लान्स मौजूद हैं। आज हम आपको एयरटेल का एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं जिसमें आपको लंबी वैलिडिटी के साथ साथ अधिक डेटा और ओटीटी का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Airtel, Airtel Offer, Airtel Recharge, Airtel Plan, Airtel 84 Days Validity Plan- India TV Hindi
एयरटेल के पास लिस्ट में कई सारे धांसू प्लान्स मौजूद हैं। Image Source : फाइल फोटो

मोबाइल नेटवर्क की बात हो और एयरटेल का नाम न आए ऐसा हो नहीं सकता। देश की दूसरे नंबर की टेलिकॉम कंपनी एयरटेल अपनी बेहतर कनेक्टिविटी के लिए जानी जाती है। देश के दूर दराज क्षेत्र में भी एयरटेल का नेटवर्क बखूबी काम करता है यही कारण है कि आज भी करीब 37 करोड़ लोग अपने फोन में एयरटेल का सिम इस्तेमाल करते हैं। अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी कई तरह के प्लान्स ऑफर करती है जिसमें सस्ते और महंगे, शॉर्ट टर्म के साथ लॉन्ग टर्म वाले प्लान मौजूद हैं। 

अगर आप अपने मोबाइल में एयरटेल का सिम इस्तेमाल करते हैं और एक नया प्लान लेने की तैयारी में है तो हम आपको कंपना का एक शानदार प्लान बताने जा रहे हैं। एयरटेल की लिस्ट में वैसे तो कई सारे प्लान्स ऐसे हैं जिनमें लंबी वैलिडिटी मिलती है लेकिन इनमें से भी कुछ बेहद खास हैं। आज ऐसे ही एक धांसू प्लान की हम आपको डिटेल जानकारी देने वाले हैं। 

Airtel की लिस्ट का धांसू प्लान

Airtel के जिस रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं वह कंपनी के ट्रूली अनलिमिटेड प्लान्स का हिस्सा है। इस प्लान की कीमत 1499 रुपये है। करीब डेढ़ हजार रुपये की कीमत में कंपनी आपको एक से बढ़कर एक फायदे देती है। अगर आप इस प्लान को खरीदते हैं तो आपको 84 दिन तक रिचार्ज की टेंशन नहीं होगी। आप पूरी वैलिडिटी के दौरान किसी भी नेटवर्क में फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। Airtel इसमें ग्राहकों को हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी देता है।

Airtel, Airtel Offer, Airtel Recharge, Airtel Plan, Airtel 84 Days Validity Plan, Airtel Best Offer,
Image Source : फाइल फोटोएयरटेल की लिस्ट का सबसे दमदार प्रीपेड रिचार्ज प्लान।

डेटा अधिक चाहिए तो है बेस्ट ऑप्शन 

Airtel के इस प्लान की अगर डेटा बेनेफिट्स की बात करें तो इसमें आपको 84 दिन के लिए 252GB डेटा मिलता है। आप हर दिन 3GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको अधिक डेटा वाला प्लान चाहिए तो यह एक बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। कंपनी का यह प्लान अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ आता है। अगर आपके क्षेत्र में 5G की कनेक्टिविटी है तो आप इसका फायदा उठा सकते हैं। 

OTT के लिए नहीं करना पड़ेगा एक्स्ट्रा खर्च

OTT स्ट्रीमिंग करने वालों के लिए एयरटेल का यह प्लान एक सॉलिड पैक है। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को 84 दिन के लिए सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म  नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन देती है। इस प्लान में आप बिना एक्स्ट्रा खर्च के लेटेस्ट मूवी और वेब सीरीज का फायदा उठा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- सस्ता रिचार्ज चाहिए! जियो के इस प्लान में 84 दिन तक नहीं करना पड़ेगा रिचार्ज, साथ में फ्री OTT का फायदा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक