1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel का तगड़ा रिचार्ज प्लान, फ्री में 252GB डेटा, Netflix सब्सक्रिप्शन समेत बहुत कुछ

Airtel का तगड़ा रिचार्ज प्लान, फ्री में 252GB डेटा, Netflix सब्सक्रिप्शन समेत बहुत कुछ

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 28, 2024 01:01 pm IST,  Updated : Mar 28, 2024 01:09 pm IST

Airtel के प्रीपेड यूजर्स के लिए एक ऐसा तगड़ा रिचार्ज प्लान है, जिसमें फ्री में Netflix का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। यूजर्स को इस प्लान में 252GB डेटा के साथ-साथ कई तगड़े बेनिफिट्स भी मिलेंगे।

Airtel, Netflix- India TV Hindi
Airtel best recharge plan with Netflix Image Source : FILE

Airtel के पोस्टपेड यूजर्स को कई प्लान में फ्री में Netflix, Amazon Prime Video समेत OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिल जाता है। क्या आप जानते हैं कि एयरटेल के पास एक ऐसा प्रीपेड रिचार्ज प्लान भी है, जिसमें यूजर्स को फ्री में Netflix का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा एयरटेल अपने इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G डेटा समेत कई तरह के ऑफर भी देता है। आइए, जानते हैं एयरटेल के इस रिचार्ज प्लान के बारे में...

एयरटेल के पास कुल 11 प्रीपेड रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें यूजर्स को किसी न किसी OTT ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। हालांकि, इनमें से केवल एक रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूजर्स को फ्री में नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। यूजर्स इस प्लान से अपने नंबर को रिचार्ज कराने के बाद फ्री में नेटफ्लिक्स के वेब सीरीज, मूवीज आदि देख पाएंगे।

Airtel Netflix Plan

Airtel के पास 1499 रुपये वाला एक रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूजर्स को 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। एयरटेल का यह रिचार्ज प्लान देश के सभी टेलीकॉम सर्किल के लिए उपलब्ध है। इस प्लान में यूजर्स को किसी भी नंबर पर फ्री में अनलिमिटेड कॉल करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को डेली 3GB डेटा और 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है।

Airtel Netflix Plan
Image Source : FILEAirtel Netflix Plan

एयरटेल का यह रिचार्ज प्लान अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर के साथ भी आता है। अगर, आपके पास 5G स्मार्टफोन है और आप एयरटेल के 5G नेटवर्क से कनेक्ट हैं, तो आप अपने फोन पर फ्री में अनलिमिटेड डेटा का लाभ ले सकते हैं। इस प्लान में यूजर्स को नेटफ्लिक्स का 199 रुपये वाला बेसिक सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता है। यूजर्स अपने स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी या फिर टैबलेट नें Netflix ऐप पर मूवी और शो देख पाएंगे।

Jio Netflix Plan

Reliance Jio के पास Netflix वाले दो प्रीपेड रिचार्ज प्लान हैं। जियो अपने यूजर्स को 1,499 और 1,099 वाले रिचार्ज प्लान के साथ फ्री में नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहा है। 1,499 वाले प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ 3GB डेली डेटा मिलेगा। वहीं, 1099 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डेटा का लाभ 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक