1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel का यह नया प्लान मचा रहा है शोर, हर दिन 3GB डेटा के साथ मिलेगा OTT का सब्सक्रिप्शन

Airtel का यह नया प्लान मचा रहा है शोर, हर दिन 3GB डेटा के साथ मिलेगा OTT का सब्सक्रिप्शन

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Nov 30, 2023 04:35 pm IST,  Updated : Nov 30, 2023 04:35 pm IST

अगर आप एयरटेल का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आपके गुड न्यूज है। कंपनी ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए हाल ही में एक नया प्लान पेश किया है। खास बात यह है कि एयरटेल का यह पहला प्रीपेड प्लान है जिसमें ओटीटी नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन साथ में दिया जा रहा। यानी अब आप फ्री कॉलिंग के साथ फ्री में नेटफ्लिक्स भी देख पाएंगे।

airtel, news, telecom, airtel, jio, telecom news, vodafone idea, free netflix, airtel Offer- India TV Hindi
एयरटेल ने पेश किया नेटफ्लिक्स वाला रिचार्ज प्लान। Image Source : फाइल फोटो

एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। इस समय एयरटेल के पास 37 करोड़ से ज्यादा का यूजरबेस है। अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कंपनी समय समय पर अपने रिचार्ज प्लान्स के पोर्टफोलियो को अपडेट करती रहती है। एयटेल के पास शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों तरह के प्लान्स मौजूद है जिसमें यूजर्स को बेहतरीन ऑफर्स मिलते हैं। 

हाल में एयरटेल ने अपने प्लान्स की लिस्ट में एक नया प्रीपेड प्लान जोड़ो है जो यूजर्स को जमकर पसंद आ रहा है। Airtel इस प्लान में कई गजब के ऑफर्स दे रही है। खास बात है कि एयरटेल ने पहली बार ऐसा प्रीपेड प्लान पेश किया है जिसमें फ्री नेटफ्लिक्स मिलता है। अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग का शौक रखते हैं तो यह प्लान आपको बेहद पसंद आएगा। 

कंपनी दे रही है जबरदस्त ऑफर

एयरटेल के जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं वह 1,499 रुपये का आता है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और एसएमएस की सुविधा दी जाती है। इसमें यूजर्स को 84 दिन की लंबी वैलिडिटी मिलती है। इस तरह आप बार बार रिचार्ज के झंझट से भी फ्री हो जाते हैं। 

बता दें कि एयरटेल इस प्लान में नेटफ्लिक्स का मोबाइल सब्सक्रिप्शन दे रहा है इसलिए आप नेटफ्लिक्स को सिर्फ एक ही डिवाइस में प्ले कर पाएंगे। बेसिक प्लान होने की वजह से आप सिर्फ 720p रेजोल्यूशन पर ही वीडियो प्ले कर पाएंगे। आप अपने नेटफ्लिक्स अकाउंट को लैपटॉप या फिर टीवी पर भी एक्सेस कर सकते हैं। इसके साथ ही एयरटेल इस प्लान में दूसरे प्लान्स की तरह कई सारे एडिशनल बेनेफिट्स भी देती है। 

यह भी पढ़ें- कल से बदल जाएंगे Sim खरीदने के नियम, जान लें ये 6 जरूरी बातें नहीं तो लगेगा 10 लाख का झटका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक