Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel का जबरदस्त प्लान, 365 दिन तक रिचार्ज के झंझट से हो जाएंगे फ्री

Airtel का जबरदस्त प्लान, 365 दिन तक रिचार्ज के झंझट से हो जाएंगे फ्री

Written By: Gaurav Tiwari Published : May 29, 2024 10:01 pm IST, Updated : May 29, 2024 10:01 pm IST

एयरटेल यूजर बेस के मामले में देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। एयरटेल के पास इस समय 38 करोड़ से ज्यादा यूजर्स मौजूद हैं। आज हम आपको एयरटेल के एक ऐसे प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं जिसमें आप एक रिचार्ज से ही पूरे साल के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री हो जाएंगे।

Airtel, Airtel Offer, Airtel Recharge, Airtel Cheapest Plan, Airtel Best Plan, Recharge, Recharge Of- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो एयरटेल के पास अपने यूजर्स के लिए कई सारे शानदार प्लान्स मौजूद हैं।

एयरटले देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। एयरटेल के पास इस समय 38 करोड़ से ज्यादा यूजर्स मौजूद हैं। बेहतर कनेक्टिविटी और शानदार प्लान्स की बदौलत एयरटेल के ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी समय समय पर नए नए प्लान्स ऑफर करती रहती है। आज हम आपको एयरटेल का एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं जिसमें आप एक ही रिचार्ज में पूरे साल के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री हो जाएंगे। 

एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए अपने रिचार्ज पोर्टफोलियो को कई सारी कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है। आपको कंपनी के पास सस्ते और महंगे दोनों ही तरह के प्लान्स मिल जाते हैं। ठीक इसी तरह आपको शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म वाले प्लान्स भी मिलते हैं। 

Airtel की लिस्ट का दमदार प्लान

Airtel के लिस्ट में एक ऐसा प्लान भी है जिसे लेने के बाद आपको पूरे साल रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हम एयरटेल के जिस प्लान की बात कर रहे हैं वह 2,999 रुपये में आता है। इस प्लान में यूजर्स को कई सारे बेहतरीन ऑफर्स मिलते हैं। अगर आप अपने एयरटेल नंबर को 2,999 रुपये से रिचार्ज कराते हैं तो आपको 365 दिन की लंबी वैलिडिटी मिल जाती है।

Airtel, Airtel Offer, Airtel Recharge, Airtel Cheapest Plan, Airtel Best Plan, Recharge, Recharge Of

Image Source : फाइल फोटो
एयरटेल की लिस्ट का दमदार एनुअल रिचार्ज प्लान।

आप एयरटेल के इस प्लान में 365 दिन तक किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। अगर इस प्लान के डेटा बेनेफिट्स की बात करें तो इसमें भरपूर डेटा मिलता है। पूरी वैलिडिटी के लिए कंपनी 730GB डेटा ऑफर करती है, यानी आप हर दिन 2GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। 

अनलिमिटेड 5G डेटा की भी सुविधा

एयरटेल अपने करोड़ों यूजर्स को इस प्लान में हर दिन 100SMS की भी सुविधा मिलती है। एयरटेल इस प्लान में अपने यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर करती है। अगर आपके क्षेत्र में 5G नेटवर्क की कनेक्टिविटी है तो आप आसानी से अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ उठा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- Nothing ने 3 नए कलर के साथ लॉन्च किया Phone 2a का Special Edition, जानें की कीमत और फीचर्स

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement