Amazon Flipkart 32 inch SMart Tv Discount Offers: ई-कॉमर्स वेबसाइ अमेजन और फ्लिपकार्ट पर इस समय साल की पहली सेल Republic Day Sale 2024 लाइव हो चुकी है। अगर आप अपने लिए स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स या फिर होम अपल्यांसेस लेना चाहते हैं तो आपके लिए अभी सबसे बढ़िया मौका है। दोनों ही प्लेटफॉर्म में इस समय ग्राहकों को तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है।
आपको बता दें कि इस समय सेल में स्मार्ट टीवी पर भारी भरकम छूट दी जा रही है। अगर आप अपने घर के लिए एक नया टीवी लेना चाहते हैं तो यह बढ़िया समय है। आज हम आपको रिपब्लिक डे सेल में 32 इंच स्मार्ट टीवी पर मिलने वाली कुछ धमाकेदार डील्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आप अपने बजट के अनुसार किसी भी टीवी को सेलेक्ट कर सकते हैं।
आप इस 32 इंच स्मार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट सेल से खरीद सकते हैं। इस सेल में यह टीवी सिर्फ 7,799 रुपये में मिल रही है। खास बात यह है कि बैंक ऑफर में आप 1500 रुपये की एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं। बैंक ऑफर्स के साथ आप इसे सिर्फ 6,299 रुपये में खरीद पाएंगे। इस स्मार्ट टीवी 24W का दमदार साउंड आउटपुट दिया गया है। यह स्मार्ट टीवी Coolita ओएस पर काम करता है।
फ्लिपकार्ट की रिपब्लिक सेल में यह स्मार्ट टीवी 7,990 रुपये में ऑफर की जा रही है। इस टीवी में भी आप बैंक ऑफर में 1500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं जिससे आपको यह सिर्फ 6,490 रुपये में मिल जाएगी। इसमें भी आपको 24W का धमाकेदार साउंड आउटपुट मिलता है। यह स्मार्ट टीवी Android TV ओएस पर रन करता है।
इस 32 इंच स्मार्ट टीवी को आप अमेजन से खरीद पाएंगे। रिपब्लिक डे सेल ऑफर में आपको यह टीवी 6,799 रुपये में मिल जाएगी। अगर आप बैंक ऑफर्स का लाभ लेते हैं तो आप 1500 रुपये की एक्स्ट्रा बचत कर लेंगे जिससे यह स्मार्ट टीवी आपको सिर्फ 5,299 रुपये में खरीद सकेंगे। इसमें कंपनी ने स्मूथ डिस्प्ले के साथ 20 W का साउंड आउटपुट दिया है।
अमेजन से कोडक की इस स्मार्ट टीवी को आप सिर्फ 8,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इस स्मार्ट टीवी में भी आप बैंक ऑफर में 1500 रुपये की बचत कर सकते हैं। बैंक ऑफर्स के साथ आप इसे 6,999 रुपये में खरीद पाएंगे। सबसे खास बात यह है कि कंपनी ने इस टीवी में 30W का साउंड आउट पुट दिया है जिससे आपको शानदार एक्सपीरियंस मिलने वाला है।
संपादक की पसंद