1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Amazon Great Republic Day Sale 2024 की आ गई डेट, आधी से कम कीमत में मिलेंगे Smart TV समेत बहुत कुछ

Amazon Great Republic Day Sale 2024 की आ गई डेट, आधी से कम कीमत में मिलेंगे Smart TV समेत बहुत कुछ

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 11, 2024 06:37 am IST,  Updated : Jan 11, 2024 06:48 am IST

Amazon Great Republic Day Sale 2024: फ्लिपकार्ट के साथ-साथ ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर भी साल की पहली सेल शुरू होेने जा रही है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने इस सेल की डेट अनाउंस कर दी है। प्राइम मेंबर्स को 12 घंटे का अर्ली एक्सेस मिलेगा। इस सेल में आधी से भी कम कीमत में स्मार्ट टीवी समेत कई प्रोडक्ट्स खरीद सकेंगे।

Amazon Great Republic Day Sale 2024, Amazon Sale- India TV Hindi
अमेजन ने ग्रेट रिपब्लिक डे सेल की घोषणा कर दी है। इस सेल में आधी से कम कीमत में कई प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं। Image Source : AMAZON

Amazon Great Republic Day Sale 2024 की डेट अनाउंस हो गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने साल की पहली सेल की घोषणा के साथ-साथ कई ऑफर्स भी रिवील किए हैं। अमेजन प्राइम मेंबर्स को 12 घंटे का अर्ली एक्सेस मिलेगा। इससे पहले ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart ने भी अपनी रिपब्लिक डे सेल की घोषणा की है। फ्लिपकार्ट पर यह सेल 14 जनवरी से लेकर 19 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी। अमेजन रिपब्लिक डे सेल में स्मार्ट टीवी, होम अप्लायंसेज समेत कई प्रोडक्ट्स आधी से भी कम कीमत में मिलेंगे। इसके अलावा सेल में मिलने वाले बैंक ऑफर्स की भी घोषणा की गई है। अमेजन ने रिपब्लिक डे सेल के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रो पेज भी क्रिएट किया है, जिसमें सेल से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी।

इस दिन शुरू होगी सेल

अमेजन पर यह सेल 13 जनवरी दिन के 12 बजे से शुरू होगी। प्राइम मेंबर्स को 12 घंटे पहले यानी 12 जनवरी की रात 12 बजे अर्ली एक्सेस मिलेगा, जिसमें स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, होम अप्लायंसेज, फैशन प्रोडक्ट्स आदि की खरीद पर अच्छा डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। अमेजन की यह सेल कब खत्म होगी यह जानकारी अभी शेयर नहीं की गई है। इस सेल में किसी भी प्रोडक्ट को SBI कार्ड से खरीदने पर 10 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा अन्य ऑफर्स भी दिए जाएंगे। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने सेल में मिलने वाली डील्स को रिवील कर दिया है।

डील्स हुई रिवील

  1. इस सेल में वेलकम रिवॉर्ड के तौर पर कैशबैक ऑफर किया जाएगा। हालांकि, यह ऑफर उनके लिए होगा, जो पहली बार अमेजन से कोई प्रोडक्ट खरीदेंगे।
  2. अमेजन रिपब्लिक डे सेल में प्रोडक्ट्स खरीदने वाले ग्राहको को 5,000 रुपये तक का कैशबैक रिवॉर्ड मिल सकता है। इसके अलावा कई प्रोडक्ट्स की खरीद पर कूपन डिस्काउंट भी ऑफर किया जाएगा। वहीं, बेस्ट सेलिंग कॉम्बो के लिए 30 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा।
  3. इस सेल में 8PM डील्स, डील्स अंडर 999, 99/Day नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑफर्स भी दिए जाएंगे। यही नहीं, ब्लॉकबस्टर डील्स, ग्रैंड ओपनिंग डील्स, प्राइस कैश स्टोर जैसे डील्स भी ऑफर किए जाएंगे।

Amazon Great Republic Day Sale 2024
Image Source : AMAZONAmazon Great Republic Day Sale 2024

5,499 रुपये में स्मार्टफोन?

अमेजन ने इस सेल में 5,499 रुपये की शुरुआती कीमत में स्मार्टफोन बेचने की घोषणा की है। यही नहीं, आप 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में 5G फोन घर ला सकेंगे। इसके अलावा मोबाइल एक्सेसरीद आदि को 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट में खरीद सकेंगे। कंपनी ने कंफर्म किया है कि इस सेल में iPhone 13 पर स्पेशल डील ऑफर की जाएगी। हालांकि, इसकी डील अभी रिवील नहीं हुई है। यही नहीं, Samsung Galaxy S23 5G, OnePlus 11 5G, OnePlus Nord 3 5G, iQOO Neo 7 Pro 5G, iQOO Z7 Pro 5G, Honor 90 5G, Moto Razr 40 Ultra, Realme Narzo 60X 5G जैसे स्मार्टफोन की खरीद पर भी अच्छा ऑफर मिलेगा।

यह भी पढ़ें- वीवो ला रहा 80W फास्ट चार्जिंग वाला टैबलेट, मुख्य फीचर्स लीक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक