1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Amazon ला रहा है Fashion Bazaar, 600 रुपये के कम में खरीद सकेंगे ट्रेंडी और लेटेस्ट लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स

Amazon ला रहा है Fashion Bazaar, 600 रुपये के कम में खरीद सकेंगे ट्रेंडी और लेटेस्ट लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Feb 23, 2024 12:38 pm IST,  Updated : Feb 23, 2024 12:38 pm IST

अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग का शौक रखते हैं और साथ ही कम दाम में ट्रेंडी प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। अमेजन अपना एक नया सस्ता प्लेटफॉर्म लॉन्च कर रहा है जिसका नाम Bazaar है। यहां पर आपको कम दाम वाले लाइफस्टाइल प्रोडक्ट एक साथ मिल जाएंगे।

Amazon Plans to Launch Vertical Bazaar, Amazon,fashion vertical bazaar, Amazon vertical bazaar- India TV Hindi
सस्ते प्रोडक्ट के लिए अमेजन ला रहा है नया प्लेटफॉर्म। Image Source : फाइल फोटो

Amazon ka Sasta Vertical Bazaar: अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं और नए नए फैशन वाले प्रोडक्ट खरीदने का शौक रखते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक नया प्लेटफॉर्म शुरू करने की तैयारी कर रहा है जहां से आप लेटेस्ट और ट्रेंडी फैशन प्रोडक्ट के साथ लाइफ स्टाइल प्रोडक्ट खरीद सकते हैं। अमेजन जल्द ही भारत में बाजार नाम से अपना एक नया प्लेटफॉर्म शुरू कर सकता है। 

अमेजन का बाजार प्लेटफॉर्म एक विशेष प्लेटफॉर्म होगा जहां पर कंपनी अपने ग्राहकों को बेहद रीजनेबल प्राइस में गैर ब्रांडेड के साथ ट्रेंडी फैशन वाला कपड़े और दूसरे लाइफस्टाइल प्रोडक्ट मिल सकेंगे। ग्राहकों के साथ साथ कंपनी व्यापारियों को भी इसमें एक बड़ी सुविधा देने जा रही है। 'बाजार' में प्रोडक्ट की लिस्टिंग के लिए विक्रेताओं से कंपनी किसी भी तरह का कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लेगी। 

600 रुपये से कम में मिलेंगे प्रोडक्ट

कंपनी ने बताया कि ट्रेंडी फैशन प्रोडक्ट को अमेजन पर एक विशेष स्टोर पर दिखाया जाएगा जिससे ग्राहकों को सस्ते प्रोडक्ट सर्च करने में आसानी होगी। बाजार प्लेटफॉर्म में जो भी प्रोडक्ट बेजे जाएंगे उनकी कीमत 600 रुपये से कम होगी। अमेजन के इस नए वर्टिकल से लाखों ग्राहकों को फायदा पहुंचने वाला है। 

समय और पैसों की होगी बचत

अगर आपको अभी तक अमेजन पर सस्ते सामान तलाशने के लिए में दिक्कत होती थी तो अब आपकी परेशानी दूर होने वाली है। अगर आपको कम दाम में लेटेस्ट फैशन या फिर दूसरे लाइफस्टाइल प्रोडक्ट खरीदने हैं तो आप Bazaar सेक्शन की तरफ जा सकते हैं। अमेजन के बाजार सेक्शन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपके पैसों की बचत तो होगी साथ ही आपका समय भी बचेगा। 

यह भी पढ़ें- सीख लीजिए Aadhaar Card को लॉक करने का तरीका, हमेशा सेफ रहेगी आपकी जरूरी पर्सनल डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक