1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone के कवर में मिलेगा सैटेलाइट का एंटिना! Apple ने पेटेंट किया फाइल, बिना नेटवर्क के होगी कॉलिंग

iPhone के कवर में मिलेगा सैटेलाइट का एंटिना! Apple ने पेटेंट किया फाइल, बिना नेटवर्क के होगी कॉलिंग

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 21, 2026 05:20 pm IST,  Updated : Feb 21, 2026 05:20 pm IST

Apple ने स्मार्ट कवर के लिए नया पेटेंट फाइल किया है। एप्पल का यह नया कवर आईफोन यूजर्स को नो-नेटवर्क एरिया में कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इस एंटिना के जरिए सैटेलाइट कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी।

iPhone satellite connectivity- India TV Hindi
आईफोन सैटेलाइट कनेक्टिविटी Image Source : PEXELS

iPhone के बाद एप्पल अब ऐसे कवर पर काम कर रहा है, जिसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाला एंटिना लगा होगा। यह आईफोन कवर आपको बिना नेटवर्क के सैटेलाइट कनेक्टिविटी देगा। रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल ने इस स्मार्ट कवर के लिए पेटेंट फाइल किया है। कंपनी ने 2022 में सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर वाले iPhone लॉन्च किए थे। इसके बाद से सैमसंग समेत कई एंड्रॉइड ब्रांड ने अपने फोन में सैटेलाइट कनेक्टिविटी देना शुरू किया था।

फोन कवर में मिलेगा एंटिना

Android Headlines की रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल ने इस एंटिना वाले फोन कवर के लिए पेटेंट दायर किया है। इस रिमूवेबल केस में सैटेलाइट से कनेक्टिविटी के लिए फिजिकल एरे यानी एंटिना दिया जाएगा। इसमें मल्टीपल ट्रांसमीटर और ट्रांसरिसीवर्स लगे होंगे, जो सैटेलाइट से कवर को कनेक्ट करेगा। इसके अलावा फोन के साथ कनेक्टिविटी के लिए इस कवर में नियर फील्ड कम्युनिकेशन यानी NFC और रेडियो फ्रिक्वेंसी (RF) ट्रांसमीटर लगा होगा। दायर पेटेंट के मुताबिक, इस एंटिना को फोन के कवर से फोल्ड आउट किया जा सकता है।

Apple Patent
Image Source : ANDROID HEADLINESएप्पल पेटेंट

रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स चाहें तो iPhone के साथ इस स्मार्ट कवर को खरीद सकते हैं। कंपनी आने वाले समय में अपने आईफोन के साथ इस स्मार्ट कवर को भी लॉन्च करेगी। इसके लिए हालांकि यूजर्स को अलग से खर्च करना पड़ सकता है। इस कवर में बिल्ट-इन फीचर दिया जा सकता है, जो नो नेटवर्क जोन में सैटेलाइट कनेक्टिविटी को ऑन कर देगा, ताकि यूजर्स SOS में कॉलिंग का लाभ ले सके।

इमरजेंसी में मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

इस स्मार्ट केस के जरिए लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट से कनेक्ट किया जा सकेगा। किसी भी स्मार्टफोन के साथ लगे एंटिना का सरफेस एरिया सीमित होता है, जिसकी वजह से इंडोर में कनेक्टिविटी में दिक्कत आती है। रिमूवेबल एंटीना लगाने के पीछे का मकसद ये होगा कि आईफोन में दिए एंटिना को एक्सटेंशन मिलेगा। यह एक्सटेंशन यूजर्स को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इसकी वजह से यूजर्स SOS यानी इमरजेंसी में आसानी से फोन सर्विसेज ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें - Jio के सस्ते प्लान ने करोड़ों यूजर्स की कराई मौज, 365 रुपये में मिल रहा बहुत कुछ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक