1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Apple बढ़ाएगा Samsung की टेंशन, ला रहा बड़े डिस्प्ले वाला फोल्डेबल iPhone

Apple बढ़ाएगा Samsung की टेंशन, ला रहा बड़े डिस्प्ले वाला फोल्डेबल iPhone

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 25, 2024 10:49 am IST,  Updated : Feb 25, 2024 10:50 am IST

Apple अपने पहले फोल्डेबल डिवाइस को जल्द लॉन्च कर सकता है। एप्पल के फोल्डेबल डिवाइस के बारे में एक और लीक सामने आई है। इसमें iPhone के मुकाबले बड़ी स्क्रीन के साथ प्रीमियम हार्डवेयर फीचर मिल सकते हैं।

Apple Foldable iPhone- India TV Hindi
Apple Foldable iPhone Image Source : FILE

Apple के पहले फोल्डेबल डिवाइस के बारे में काफी लंबे समय से खबरें सामने आ रही है। एप्पल का यह फोल्डेबल डिवाइस iPhone के सबसे प्रीमियम मॉडल के मुकाबले बड़ी स्क्रीन के साथ आएगा। इस फोल्डेबल डिवाइस के बारे में एक और नई जानकारी सामने आई है। एप्पल का यह अपकमिंग डिवाइस पहले से ही फोल्डेबल स्क्रीन वाले डिवाइसेज की मार्केट में दबदबा बनाने वाली कंपनी Samsung के लिए टेंशन पैदा कर सकता है।

बड़ी स्क्रीन के साथ होगा लॉन्च

DigiTimes की रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल अपने इस बड़े डिस्प्ले वाले फोल्डेबल डिवाइस पर काम कर रहा है। ताईवान बेस्ड सप्लाई चेन से एप्पल के फोल्डेबल डिवाइस की जानकारी प्राप्त हुई है। हालांकि, एप्पल के फोल्डेबल डिवाइस के बारे में पिछले 4 साल से लीक सामने आ रही है। कंपनी को अपने पहले फोल्डेबल डिवाइस की डिजाइनिंग में करीब 5 साल का समय लगा है। अब इसके मैन्युफेक्चरिंग की डिटेल्स सामने आ रही है।

वहीं, एप्पल के अपकमिंग फोल्डेबल डिवाइस के बारे में आई एक और रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोल्डेबल iPad हो सकता है। एप्पल ने इसके लिए Vision Pro टीम को इस फोल्डेबल डिवाइस के कंपोनेंट डिजाइन करने के लिए कहा है। यह फोल्डेबल डिवाइस अगले साल यानी 2025 या इससे पहले लॉन्च हो सकता है। 

हालांकि, इससे पहले भी एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि एप्पल ने अपने फोल्डेबल डिवाइस पर काम करना बंद कर दिया है, क्योंकि टेस्टिंग के दौरान डिवाइस के फोल्डेबल स्क्रीन की परफॉर्मेंस संतोषजनक नहीं थी। एप्पल अपने किसी भी प्रोडक्ट का स्टैंडर्ड उम्दा रखने में विश्वास रखता है।

एप्पल के फोल्डेबल डिवाइस की बात करें तो इसमें OLED स्क्रीन मिल सकती है। साथ ही, एप्पल के फोल्डेबल डिवाइस में iPhone की तरह प्रीमियम हार्डवेयर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके कैमरे से लेकर बैटरी और प्रोसेसर को प्रो लेवल का बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Realme ने कर ली तैयारी, Redmi के दबदबे को खत्म कर देगा यह धांसू फोन, अगले महीने होगा लॉन्च

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक