iPhone Flip: एप्पल के फोल्डेबल फोन को लेकर चर्चा तो बहुत लंबे समय से चल रही है और इस iPhone फोल्ड का इंतजार लोग उत्सुकता से कर रहे हैं। हालांकि अब इससे की खबरों के बारे में आपको जान लेना चाहिए कि एप्पल के बुक की तरह मुड़ने वाले फोल्डेबल फोन के बाद अब सीपी की तरह मुड़ने वाले Clamshell डिजाइन के iPhone फ्लिप के आने की भी बात हो रही है। जहां iPhone फोल्ड को लेकर कहा जा रहा है कि ये फोन इसी साल यानी 2026 में लॉन्च होने जा रहा है वहीं iPhone फ्लिप के उसके बाद आने की बात कही जा रही है।
ब्लूमबर्ग के जाने-माने टेक जर्नलिस्ट मार्क गुरमैन जो एप्पल से जुड़ी खबरों के लिए खास चर्चा में रहते हैं, उन्होंने इस iPhone फ्लिप के बारे में जानकारी शेयर की है। उनके मुताबिक एप्पल सिर्फ iPhone फोल्ड पर ही नहीं बल्कि iPhone फ्लिप के डिजाइन पर भी काम कर रहा है और जल्दी ही इससे जुड़ी खबरें भी बाजार की सुर्खियों का हिस्सा बनने वाली हैं।
2026 की दूसरी छमाही तक लॉन्च होने की उम्मीद
मार्क गुरमैन ने अपने पावर-ऑन न्यूजलेटर में इसका जिक्र करते हुए लिखा है कि एप्पल iPhone फोल्ड के एक छोटे फोल्डेबल वर्जन पर काम कर रहा है जिसे साल 2026 के दूसरे भाग यानी इसी साल की दूसरी छमाही तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। स्टाइलिश क्लैमशेल डिजाइन यानी सीपी जैसे आकार में खुलने वाला ये फोन आने के बाद सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 7 और मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा जैसे फोन को तगड़ी टक्कर मिल सकती है और एप्पल की बांडिंग के आगे इनको कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ सकता है।
हालांकि एप्पल ने अभी तक इन चर्चा या खबरों पर किसी तरह का कोई आधिकारिक बयान या खंडन, यानी किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया जारी नहीं की है लेकिन लगातार आ रही खबरों के आधार पर ये कहा जा सकता है कि अगर एप्पल के फोल्डेबल फोन को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो कस्टमर्स एप्पल के और फोल्ड फोन के लिए भी उत्सुक होंगे।
आईफोन फोल्ड के बारे में क्या चर्चा सामने आई
आईफोन फोल्ड के बारे में अब ये जानकारी सामने आ रही है कि इसमें A20 प्रो चिपसैट होने वाला है जो 2nm नोड टेक्नोलॉजी से फैब्रिकेटेड होगा। सिक्योरिटी के लिए आईफोन फोल्ड में टच आईडी होगा और ये पावर बटन से इंटीग्रेटेड होगा।
ये भी पढ़ें