1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. एप्पल ने लॉन्च किए M5 चिप सीरीज वाले MacBook Pro और MacBook Air, एआई फीचर्स से लैस मैकबुक हैं दमदार

एप्पल ने लॉन्च किए M5 चिप सीरीज वाले MacBook Pro और MacBook Air, एआई फीचर्स से लैस मैकबुक हैं दमदार

 Published : Mar 03, 2026 09:23 pm IST,  Updated : Mar 03, 2026 10:48 pm IST

एप्पल ने आज M5 चिप सीरीज वाले MacBook Pro को लॉन्च कर दिया है और इसमें M5, M5 Pro और M5 Max चिप दी गई है जो मैकबुक की परफॉर्मेंस को शानदार बनाते हैं।

MacBook Pro- India TV Hindi
मैकबुक प्रो Image Source : APPLE STORE

Apple MacBook Pro: एप्पल के मच अवेटेड प्रोडक्ट्स में से आज कंपनी ने MacBook Pro को लॉन्च कर दिया है। MacBook Pro को कंपनी ने दो साइज 14 इंच और 16 इंच में लॉन्च किया है। इसकी खासियत है कि MacBook Pro को कंपनी ने M5 Pro और M5 Max चिप के साथ लॉन्च किया है। एप्पल का दावा है कि ये बेस्ट प्रो लैपटॉप है जिसमें शानदार एआई क्षमताएं हैं। एप्पल ने बताया है कि इसके प्री-ऑर्डर 4 मार्च यानी कल बुधवार से शुरू होंगे और शिपिंग 11 मार्च से शुरू हो जाएगी। इसके अलावा एप्पल ने M5 चिप वाले 13 इंच और 15 इंच के MacBook Air मॉडल को भी लॉन्च किया है। 

MacBook Pro का साइज

14 इंच का मॉडल M5, M5 Pro या M5 Max चिप के साथ अवेलेबल है। 16 इंच का मॉडल M5 Pro या M5 Max चिप के साथ अवेलेबेल है।

MacBook Pro के कलर्स

MacBook Pro को एप्पल ने दो स्टनिंग कलर्स में उतारा है और इसके दोनों कलर्स के नाम स्पेस ब्लैक और सिल्वर हैं।

MacBook Pro की भारत में कीमत

भारत में M5 प्रो चिप वाले 14 इंच के मैकबुक प्रो (2026) के बेस मॉडल की कीमत 24GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ 2,49,900 रुपये है। वहीं, M5 मैक्स चिप वाले वेरिएंट की कीमत 3,99,900 रुपये है। ग्राहक 20,000 रुपये एक्स्ट्रा देकर 18-कोर CPU और 20-कोर GPU वाला वेरिएंट खरीद सकते हैं। 48GB रैम वाला ऑप्शन 40,000 रुपये अतिरिक्त कीमत पर उपलब्ध होगा, साथ ही 2TB स्टोरेज वाले ऑप्शन के लिए भी 40,000 रुपये एक्स्ट्रा देने होंगे।

16 इंच वाले MacBook Pro की भारत में कीमत 2,99,900 रुपये होगी और ये इसके M5 Pro और M5 Max चिप के साथ आएगा। इसके लिए अगर आप ईएमआई ऑप्शन में जाते हैं तो आपकी 48317 रुपये की नो कॉस्ट ईएमआई के जरिए शुरुआत होगी और अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस बैंक या आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए आपको 10,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है। 

दूसरी तरफ M5 प्रो चिप वाले 16 इंच के मैकबुक प्रो (2026) की कीमत 2,99,900 रुपये है। वहीं, M5 मैक्स प्रोसेसर वाले मॉडल की कीमत 4,29,900 रुपये है। 64GB रैम वाले कॉन्फिगरेशन के लिए 60,000 रुपये एक्स्ट्रा देने होंगे, जबकि 4TB स्टोरेज ऑप्शन के लिए ग्राहकों को 1 लाख रुपये अतिरिक्त देने होंगे। 18-कोर CPU और 40-कोर GPU वाले टॉप-ऑफ-द-लाइन M5 मैक्स प्रोसेसर मैकबुक प्रो (2026) मॉडल की कीमत 50,000 रुपये एक्स्ट्रा है।

डिस्प्ले

MacBook Pro में शानदार लिक्विड रेटिना XDR डिस्प्ले आता है जिसकी मैक्सिमम पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स तक जाती है और ये HDR ब्राइटनेस 2 और 1,000,000:1 कंट्रास्ट रेश्यो के साथ आता है। इसमें 4K वीडियो और HDR फोटो ज्यादा ब्राइट हाईलाइट और वाइब्रेट कलर्स के साथ दिखते हैं। 

स्टोरेज

MacBook Pro की स्टोरेज की बात करें तो इस बार एप्पल ने M5 MacBook Pro में 512GB का वर्जन हटा दिया है और स्टार्टिंग स्टोरेज को 1 टीबी से शुरू किया है। डॉलर में देखें तो ये 2199 डॉलर में मिलेगा जो कि पिछले वर्जन से 200 डॉलर ज्यादा है। हालांकि आपको थोड़ी ज्यादा कीमत चुकाकर ज्यादा स्टोरेज मिल पा रही है। M5 प्रो की शुरुआती स्टोरेज 1 टीबी और M5 Max की 2TB तक बढ़ा दी गई है।

कनेक्टिविटी

प्रत्येक मैकबुक प्रो तीन थंडरबोल्ट 4 या 5 पोर्ट, एक एचडीएमआई पोर्ट, एक मैगसेफ 3 पोर्ट, एक एसडीएक्ससी कार्ड स्लॉट और एक हेडफोन जैक के साथ आता है। इसके जरिए हाई-स्पीड पेरिफेरल्स कनेक्ट करना, फोटो ट्रांसफर करना, कई बाहरी डिस्प्ले चलाना और तुरंत पावर ऑन करना बेहद आसान है।

कैमरा

इसका 12मेगापिक्सेल का सेंटर स्टेज कैमरा आपके मूवमेंट के बावजूद आपको फ्रेम में रखता है और डेस्क व्यू आपको अपना वर्कस्पेस शेयर करने की सहूलियत देता है।

माइक और स्पीकर्स

स्टूडियो-क्वालिटी वाले तीन-माइक ऐरे और स्पेशल ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस को सपोर्ट करने वाले छह-स्पीकर साउंड सिस्टम के साथ, मैकबुक प्रो किसी भी जगह पर शानदार ऑडियो अनुभव प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें 

Meta ने शुरू की AI शॉपिंग असिस्टेंट की टैस्टिंग; यूजर्स कर सकेंगे शॉपिंग, ChatGPT और Google से मुकाबले को तैयार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक