1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. आने वाला है Apple का डबल धमाका! MacBook के साथ iPad Pro M5 लॉन्च होने की चर्चा तेज

आने वाला है Apple का डबल धमाका! MacBook के साथ iPad Pro M5 लॉन्च होने की चर्चा तेज

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Oct 01, 2025 08:59 pm IST,  Updated : Oct 01, 2025 08:59 pm IST

अक्टूबर में Apple सिर्फ MacBook ही नहीं, बल्कि अपने अगले फ्लैगशिप टैबलेट iPad Pro M5 को भी लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स और लीक वीडियो के मुताबिक, iPad Pro 13-इंच (M5) Wi-Fi का अनबॉक्सिंग वीडियो पहले ही इंटरनेट पर सामने आ चुका है, जिससे इस डिवाइस के लॉन्च की संभावना और बढ़ गई है।

apple i pad, apple iPad Pro M5,- India TV Hindi
Apple अपने फ्लैगशिप टैबलेट iPad Pro M5 को लॉन्च ऑक्टूबर में लॉन्च कर सकता है। Image Source : IMAGE TAKE FROM YOUTUBE BY @WYLSACOM

अक्टूबर में Apple फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज लास सकता है। सिर्फ MacBook ही नहीं, बल्कि Apple अपने फ्लैगशिप टैबलेट iPad Pro M5 को भी लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि कंपनी ने अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है, लेकिन वेब पर iPad Pro M5 के दो अनबॉक्सिंग वीडियो सामने आने के बाद लॉन्च की अटकलें और तेज हो गई हैं। 9To5Mac की रिपोर्ट के अनुसार, इन वीडियो में डिवाइस के डिजाइन, कैमरा और बैटरी स्पेसिफिकेशन को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

अनबॉक्सिंग वीडियो के अनुसार, iPad Pro M5 का डिजाइन M4 मॉडल से लगभग समान है। दोनों वीडियो में रियर कैमरा और Apple ब्रांडिंग का डिजाइन M4 जैसा ही दिख रहा है। पहली वीडियो में सामने कैमरे की संख्या एक दिखाई गई है, जबकि दूसरी वीडियो में दो फ्रंट कैमरे दिखाए गए हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple फ्रंट कैमरों में एक सेंसर लैंडस्केप और दूसरा पोर्ट्रेट मोड के लिए प्लेस करने पर विचार कर रहा है। इससे यूज़र्स को अलग-अलग उपयोग में सुविधा मिलेगी।

स्पेसिफिकेशन और परफॉर्मेंस

वीडियो के अनुसार iPad Pro M5 में 13 इंच की स्क्रीन के साथ 10,429mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज ऑप्शन होगा। पहली वीडियो में 256GB स्टोरेज और 12GB RAM वाला वेरिएंट दिखाया गया है। तुलना करें तो M4 मॉडल में सिर्फ 8GB RAM था। परफॉर्मेंस की बात करें तो ग्रीकबेंच टेस्ट में मेटल ग्राफिक्स 38% बेहतर और AnTuTu में GPU लगभग 8% मजबूत पाया गया है।

कनेक्टिविटी और सॉफ्टवेयर

iPad Pro M5 Wi-Fi 7 कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा, जो ज्यादा तेज स्पीड, बड़ी बैंडविड्थ और कम लेटेंसी ऑफर करेगा। इसके अलावा डिवाइस iPadOS 26.0 पर रन करेगा। Wi-Fi 7 पहले iPhone 16 सीरीज में देखा गया था, अब Apple इसे अपने फ्लैगशिप टैबलेट में भी ला रहा है।

लॉन्च डेट और उम्मीदें

हालांकि Apple ने अभी तक लॉन्च की डेट घोषित नहीं की है, लेकिन MacBook के साथ iPad Pro M5 के लॉन्च की चर्चाएं तेज हो रही हैं। अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो यह डिवाइस Apple फैन्स के लिए नया डबल धमाका साबित होगा, जिसमें पावर, परफॉर्मेंस और फ्रंट कैमरा अपग्रेड का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक