1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Apple ने कर दिया बड़ा खेल, भारत में लॉन्च किया छोटी बैटरी वाला iPhone 17 Pro?

Apple ने कर दिया बड़ा खेल, भारत में लॉन्च किया छोटी बैटरी वाला iPhone 17 Pro?

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Sep 20, 2025 11:43 am IST,  Updated : Sep 20, 2025 11:45 am IST

Apple ने भारत में लॉन्च हुए iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में अमेरिकी मॉडल के मुकाबले छोटी बैटरी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल ने भारत ही नहीं अन्य रीजन में भी छोटी बैटरी वाले आईफोन लॉन्च किए हैं।

iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max- India TV Hindi
आईफोन 17 प्रो सीरीज Image Source : APPLE

Apple iPhone 17 Series की सेल भारत में शुरू हो गई है। इस सीरीज में कंपनी ने चार नए मॉडल पेश किए हैं, जिनमें iPhone 17 और iPhone Air के अलावा iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं। एप्पल ने भारत में लॉन्च किए गए प्रो मॉडल में अमेरिकी वेरिएंट के मुकाबले छोटी बैटरी दी है। सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल, सैमसंग जैसी कंपनियां हर मार्केट के हिसाब से अपने फोन के हार्डवेयर में बदलाव करती हैं।

अमेरिकी वेरिएंट में बड़ी बैटरी?

9to5Mac की रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल ने अपनी नई आईफोन 17 सीरीज के प्रो मॉडल्स की बैटरी कैपेसिटी पिछले साल आई iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max के मुकाबले बड़ी रखी है। हालांकि, अमेरिकी और भारतीय मॉडल की बैटरी में आपको बड़ा अंतर देखने को मिलेगा।

रिपोर्ट की माने तो अमेरिका में लॉन्च हुए मॉडल की बैटरी भारत ही नहीं अन्य दूसरे रीजन के मुकाबले बड़ी होगी। इसमें 33 घंटे की बैटरी लाइफ, 30 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग और वीडियो प्लेबैक क्षमता होगी। वहीं, भारत में लॉन्च हुए वेरिएंट में 31 घंटे की बैटकी लाइफ, 28 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग और वीडियो प्लेबैक कैपेसिटी मिलती है। इस तरह से फोन की बैटरी को छोटी रखी गई है।

एप्पल कभी भी अपने आईफोन की बैटरी कैपेसिटी रिवील नहीं करता है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में लॉन्च हुए iPhone 17 Pro में 4,300mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, भारत में लॉन्च हुए इस फोन में 4,000mAh की बैटरी मिलेगी। वहीं, iPhone 17 Pro Max के अमेरिकी मॉडल में 5,100mAh जबकि भारतीय या अन्य रीजन वाले मॉडल में 4,900mAh की बैटरी दी गई है।

कीमत में भी अंतर

iPhone 17 Pro को भारत में 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। वहीं, iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपये है। अमेरिका में iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,099 डॉलर (लगभग 96,800 रुपये) है। वहीं, प्रो मैक्स 1,199 डॉलर (लगभग 1,05,622 रुपये) की शुरुआती कीमत में आता है। इसे कॉस्मिक ऑरेंज, डीप ब्लू और सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

iPhone 17 Pro Max, iPhone 17
Image Source : APPLEआईफोन 17 प्रो मैक्स

सबसे तगड़े iPhone

Apple ने इस साल लॉन्च हुए आईफोन 17 प्रो सीरीज के दोनों मॉडल में टाइटैनियम की जगह एल्युमीनियम का इस्तेमाल किया है। प्रो मॉडल में 6.3 इंच की और प्रो मैक्स मॉडल में 6.9 इंच की OLED स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसे सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले का नाम दिया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए सिरैमिक शील्ड 2 यूज किया गया है।

ये दोनों ही आईफोन अब तक के सबसे तगड़े A19 Pro Bionic चिप के साथ आते हैं। साथ ही, इनके कैमरे भी अपग्रेड किए गए हैं। इनमें 48MP के तीन कैमरे बैक में दिए गए हैं। वहीं, सेल्फी के लिए 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा दिया गया है। ये दोनों फोन Apple Intelligence से लैस iOS26 पर काम करते हैं।

यह भी पढ़ें -

1.5 टन वाले Split AC की औंधे मुंह गिरी कीमत, 53% का बड़ा Price Cut

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक