Apple Watch Health Feature: Apple Watch के दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स हैं और इसके फीचर्स को पसंद करने वाले करोड़ों कस्टमर्स के पास इसको पसंद करने के लिए एक और वजह आ गई है। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने ऐलान किया है कि इसकी एप्पल वॉच के लिए एक फीचर पर काम किया जा रहा है जिसके जरिए इस वियरेबल गैजेट पर यूजर्स को हाइपरटेंशन के संकेतों का अलर्ट मिल सकेगा। हाईपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से दुनियाभर में 1.3 बिलियन यानी करीब 130 करोड़ लोग परेशान हैं और एप्पल वॉच के इस फीचर से उन करोड़ों लोगों को फायदा मिल सकेगा जो इस समस्या से जूझ रहे हैं।
एप्पल वॉच को मिल चुकी है US FDA से हाईपरटेंशन डिटेक्शन फीचर की मंजूरी
दरअसल एप्पल वॉच को बीते महीने यानी अक्टूबर की शुरुआत में यूएसएफडीए (US FDA) से इसकी एप्पल वॉच पर हाईपरटेंशन डिटेक्शन के लिए मंजूरी मिल गई थी। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि एप्पल जल्द ही इस फीचर को रोलआउट करने जा रही है और अब सीईओ टिम कुक के ऐलान के बाद इसके जल्द ही सामने आने की उम्मीद है। इस फीचर के आने के बाद जो लोग पहले से ही एप्पल वॉच का इस्तेमाल कर रहे हैं उनके लिए और नई एप्पल वॉच खरीदने वालों सभी को फायदा मिलने वाला है।
एप्पल के सीईओ टिम कुक ने बताया बड़ा कदम
एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि "ये फीचर 10 लाख से ज्यादा लोगों के लिए नोटिफाई किया जाएगा। इसके तहत कंपनी के वियरेबल टेक्नोलॉजी के जरिए हेल्थ मॉनिटरिंग करने की प्रक्रिया को पूरा किया जा सकेगा और ये कंपनी के लिए इस दिशा में बड़ा कदम होगा। हाईपरटेंशन नोटिफिकेशन फीचर एप्पल वॉच सीरीज 9, एप्पल वॉच सीरीज 11 और एप्पल वॉच अल्ट्रा 2 एंड अल्ट्रा 3 पर मिल सकेगा। ये यूजर्स को उस समय अलर्ट करेगा जब उनके शरीर में क्रोनिक हाई ब्लड प्रेशर की पहचान की जाएगी.
Apple Watch Series 11 की भारत में क्या है कीमत
Apple Watch Series 11 को कंपनी ने 399 डॉलर की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था जो कि भारतीय करेंसी में करीब 35,000 रुपये में बैठती है। भारत में इसकी कीमत 46,900 रुपये से शुरू हुई थी और इस वॉच को दो डायल साइज 42mm और 46mm में पेश किया गया था।
यह भी पढ़ें
सर्दियों में शुरू कर दिया गीजर से नहाना? इन सेफ्टी टिप्स को भूल ना जाना वर्ना पड़ेगा पछताना