1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Apple WWDC 2026 आज, iPhone, iPad के लिए हो सकती है बड़ी घोषणाएं

Apple WWDC 2026 आज, iPhone, iPad के लिए हो सकती है बड़ी घोषणाएं

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 08, 2026 11:12 am IST,  Updated : Jun 08, 2026 11:12 am IST

Apple WWDC 2026 में अमेरिकी टेक कंपनी अपने iPhone, iPad समेत अन्य डिवाइसेज के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम पेश कर सकती है। यह सालाना डेवलपर्स कांफ्रेंस 8 जून को रात 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा।

WWDC 2026, Apple- India TV Hindi
एप्पल का वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कांफ्रेंस Image Source : APPLE

Apple का सालाना डेवलपर्स कांफ्रेंस यानी WWDC आज यानी 8 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस मेगा इवेंट में कंपनी अपने अपकमिंग ऑपरेटिंग सिस्टम को पेश कर सकती है। हर साल की तरह इस साल भी iPhone, iPad, Mac, Watch, XR डिवाइस के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम शोकेस किया जा सकता है। इस इवेंट में दुनियाभर के ऐप डेवलपर्स शामिल होंगे, जो एप्पल के अपकमिंग ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए ऐप्स को डिजाइन करेंगे।

हालांकि, एप्पल का यह इवेंट सितंबर में होने वाले Apple Event जैसा बड़ा नहीं है, क्योंकि कंपनी इसमें कोई प्रोडक्ट नहीं पेश करने वाली है। इसमें मुख्य तौर पर कंपनी के प्रोडक्ट्स ऑपरेटिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर पेश किए जाएंगे, जो आने वाले एप्पल डिवाइस के यूजर इंटरफेस और सपोर्ट के बारे में जानकारी देगा। इसके अलावा कंपनी पुराने डिवाइस के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट बंद करने को लेकर भी इसमें घोषणा कर सकती है।

कितने बजे शुरू होगा इवेंट?

Apple का वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कांफ्रेंस (WWDC) का कीनोट आज यानी 8 जून को भारतीय समय के अनुसार रात के 10:30 बजे शुरू होगा। यह कांफ्रेंस अगले चार दिन यानी 12 जून तक चलेगा, जिसमें दुनियाभर के डेवलपर्स एप्पल के इकोसिस्टम को समझ सकेंगे। इस इवेंट में मुख्य तौर पर iPhones के लिए iOS 27 के बारे में घोषणा की जा सकती है। इसके अलावा iPad के लिए iPadOS 27 पर भी यूजर्स की नजर रहेगी।

यहां देखें Live Event

iOS 27 में क्या होगा नया?

पिछले दिनों आई लीक रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone के अपकमिंग ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 27 में iOS 26 के मुकाबले कई तरह के अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। आईफोन यूजर्स को भी एंड्रॉइड वाले कुछ फीचर्स मिलने की संभावना है। वहीं, कैमरा ऐप में Siri पावर्ड डेडिकेटेड मोड दिया जाएगा, जो यूजर्स को प्रोफेशनल फोटोग्राफी में मदद कर सकता है। यही नहीं, iPhone में अब यूजर्स को पहले के मुकाबले कस्टमाइजेशन के ज्यादा ऑप्शन मिलने की संभावना है।

AI फीचर्स की बात करें तो फोटो ऐप में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। यूजर्स आईफोन से ली गई तस्वीर को ऑन डिवाइस एआई के जरिए एडिट कर पाएंगे। वहीं, पिछले दिनों ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने दावा किया है कि iOS 27 में mac OS X Snow Leopard वाला यूजर इंटरफेस मिलने वाला है। पिछले ऑपरेटिंग सिस्टम के कई बग्स को भी इसमें फिक्स किए जाने की संभावना है।

इन आईफोन में मिलेगा iOS 27

iOS 27 को कंपनी फिलहाल पेश करने वाली है। इसे आधिकारिक तौर पर सितंबर में आयोजित होने वाले एप्पल इवेंट में रोल आउट किया जाएगा। यूजर्स को अपकमिंग iPhone 18 सीरीज के अलावा iPhone 17, iPhone 16, iPhone 15, iPhone 14, iPhone 13 और iPhone 12 सीरीज में iOS 27 का अपडेट मिलेगा।

यह भी पढ़ें - 8 जून को लॉन्च होगा Infinix Smart 20, कीमत 10,000 रुपये से भी कम?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक