1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. भारती एयरटेल का 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान फिर से लॉन्च, इसके OTT लाभ से लेकर डेटा बेनेफिट्स जान लें

भारती एयरटेल का 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान फिर से लॉन्च, इसके OTT लाभ से लेकर डेटा बेनेफिट्स जान लें

 Published : Mar 29, 2026 06:49 pm IST,  Updated : Mar 29, 2026 06:49 pm IST

भारती एयरटेल 399 रुपये का प्रीपेड प्लान एक बार फिर नए कलेवर में लौट आया है और यूजर्स के लिए खासतौर पर डेटा बेनेफिट्स के साथ आ गया है।

Bharti Airtel- India TV Hindi
भारती एयरटेल Image Source : AIRTEL

Bharti Airtel Prepaid Plan: भारती एयरटेल ने भारत के कुछ सर्किलों में अपना 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान फिर से लॉन्च किया है। यह अपडेट उन टेलीकॉम यूजर्स के लिए है जो रिचार्ज से ज्यादा बेनेफिट उठाना चाहते हैं। कंपनी ने प्लान के बेनेफिट्स में भी कुछ बदलाव किए हैं जो अब अलग-अलग रीजन में एक जैसे नहीं हैं। यह उन यूजर्स के लिए एक मिड कैटेगरी का प्रीपेड प्लान है जो कॉस्ट और बेनेफिट्स के बीच बैलेंस पसंद करते हैं और ऐसा मंथली रिचार्ज चाहते हैं।

एयरटेल का 399 रुपये वाला प्लान फिर से लॉन्च

एयरटेल का 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी का है। इसमें डेली 2.5GB डेटा मिलता है। डेटा के साथ-साथ यूजर्स को नेटवर्क-वाइड अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इस प्लान की औसत अनुमानित कीमत देखें तो डेली लगभग 14 रुपये बैठती है। 

एयरटेल के 399 रुपये वाला प्लान की अवेलिबिलिटी

यह प्लान दिल्ली और उसके आसपास के कई इलाकों में अवेलेबल है। हालांकि एयरटेल ने सभी रीजन में इसके बेनेफिट एक समान नहीं रखे हैं। कुछ रीजन्स में यूजर्स को डेली फिक्स्ड डेटा के बजाय अनलिमिटेड डेटा मिल सकता है। यह अंतर कंपनी के ऑफर और उस क्षेत्र में उसकी नेटवर्क स्ट्रेटेजी पर बेस्ड है। इसलिए प्लान बदलने से पहले आप अपने रीजन में मौजूद अलग-अलग बेनेफिट्स की जांच कर लेंगे तो बेहतर रहेगा।

डेटा लिमिट के बारे में जानें

अनलिमिटेड 5G डेटा भी इस प्लान की मुख्य खासियतों में से एक है। वो यूजर्स जो एयरटेल के 5G नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं वो बिना किसी डेली लिमिट के हाई-स्पीड डेटा यूज कर सकेंगे। 5G अनलिमिटेड डेटा की मंथली लिमिट 300GB है लिहाजा इस लिमिट के बाद डेटा की स्पीड कम हो सकती है। 300 जीबी डेटा महीने के हिसाब से ये काफी पर्याप्त लगता है और स्ट्रीमिंग, ब्राउजिंग, सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग की जरूरतों को पूरा करने के काबिल है।

OTT और स्ट्रीमिंग बेनेफिट्स

इस प्लान में एक और खास फैसिलिटी OTT बेनेफिट की मिल रही है। अब यूजर्स को 28 दिनों का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इससे वे फिल्में, शो और लाइव स्पोर्ट्स इवेंट देख सकेंगे।

ये भी पढ़ें 

भारत में आईफोन खरीदना होगा महंगा, क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह-जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक