1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL लाया 2GB डेली डेटा वाला सस्ता प्लान, 72 दिनों तक सिम रहेगा एक्टिव, हर महीने रिचार्ज की टेंशन खत्म

BSNL लाया 2GB डेली डेटा वाला सस्ता प्लान, 72 दिनों तक सिम रहेगा एक्टिव, हर महीने रिचार्ज की टेंशन खत्म

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Nov 26, 2025 06:06 pm IST,  Updated : Nov 26, 2025 06:06 pm IST

BSNL ने अपने यूजर्स की हर महीने रिचार्ज की टेंशन खत्म कर दी है। कंपनी के पास 2GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला सस्ता प्लान है। बीएसएनएल इसके अलावा 5G सर्विस भी लॉन्च करने की तैयारी में है।

BSNL 4G Recharge Plan- India TV Hindi
बीएसएनएल 4जी Image Source : BSNL INDIA

BSNL ने एक बार फिर से अपने करोड़ों यूजर्स के लिए सस्ता प्लान उतारा है, जिसमें 72 दिनों की लंबी वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2GB डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी लगातार अपने यूजर्स को सस्ते प्लान ऑफर कर रही है, जिसकी वजह से निजी कंपनियों की टेंशन बढ़ गई है। हाल में आई TRAI की रिपोर्ट में BSNL ने एयरटेल के मुकाबले ज्यादा नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। वहीं, कंपनी अपने नेटवर्क को भी बेहतर करने पर जोर दे रही है। बीएसएनएल ने तेजस नेटवर्क के साथ मिलकर देश में करीब 1 लाख नए 4G मोबाइल टावर लगाए हैं। साथ ही, कंपनी जल्द ही 5G सर्विस भी लॉन्च करने वाली है।

72 दिन वाला प्लान

BSNL ने अपने X हैंडल से नए 72 दिनों वाले प्लान की घोषणा की है। कंपनी ने अपने पोस्ट में इस प्लान की जानकारी शेयर की है। बीएसएनएल का यह रिचार्ज प्लान 485 रुपये में आता है। इसमें यूजर्स को हर महीने फोन रिचार्ज नहीं कराना पड़ेगा। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को 72 दिनों के लिए पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और डेली 2GB हाई स्पीड डेटा के साथ-साथ 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है। कंपनी अपने प्लान में कुल 144GB डेटा ऑफर कर रही है।

इसके अलावा BSNL अपने हर मोबाइल रिचार्ज के साथ BiTV ऑफर करती है, जिसमें 350 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है। BSNL अपने कुछ रिचार्ज प्लान्स के साथ यूजर्स को 5% तक का डिस्काउंट भी ऑफर कर रहा है। इसके लिए यूजर्स को अपना नंबर कंपनी के सेल्फ केयर ऐप या फिर आधिकारिक वेबसाइट से रिचार्ज कराना पड़ता है।

BSNL से जुड़ी अन्य खबरों की बात करें तो कंपनी अगले साल की शुरुआत में दिल्ली और मुंबई टेलीकॉम सर्किल में 5G सर्विस लॉन्च करने वाली है। इसके लिए कपनी कई साइट्स पर ट्रायल कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, निजी कंपनियों को टक्कर देने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने यह कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें -

22000 रुपये सस्ता हो गया iPhone 16, फ्लिपकार्ट ब्लैक फ्राइडे सेल में औंधे मुंह गिरी कीमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक