1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL सिर्फ 10 मिनट में 4G Sim पहुंचाएगा घर, शुरू हुई धमाकेदार सर्विस

BSNL सिर्फ 10 मिनट में 4G Sim पहुंचाएगा घर, शुरू हुई धमाकेदार सर्विस

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Oct 11, 2024 06:40 pm IST,  Updated : Oct 11, 2024 06:40 pm IST

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल इन दिनों जमकर सुर्खियों में है। बीएसएनएल के पास अपने यूजर्स के लिए कई तरह के सस्ते रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। अब कंपनी ने एक नई सर्विस को शुरू किया है। BSNL अब अपने ग्राहकों के यहां सिर्फ 10 मिनट में 4G सिम को डिलीवर कर रही है।

BSNL, BSNL Offer, BSNL 4G Plan, BSNL 4G, BSNL Recharge, bsnl 4g sim delivered, Tech News, Tech news - India TV Hindi
बीएसएनएल तेीज से अपने नेटवर्क पर काम कर रहा है। Image Source : फाइल फोटो

सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए एक के बाद एक नई सर्विस ला रही है। सस्ते रिचार्ज प्लान के बाद बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के घर पर BSNL 4G सिम पहुंचाने का एक धांसू प्लान तैयार किया है। इस प्लान के साथ बीएसएनएल अपने साथ और अधिक संख्या में ग्राहकों को अपने साथ लाना चाहती है। कंपनी ने इस तरह का प्लान तब तैयार किया है जब यूजर्स महंगे रिचार्ज प्लान्स से परेशान हैं। 

सरकारी टेलीकॉम कंपनी ग्राहकों को सहूलियत देने के लिए तेजी से अपने नेटवर्क को सुधारने का काम कर रही है। प्राइवेट कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के लिए बीएसएनएल अभी भी पुराने रेट में ही रिचार्ज प्लान्स ऑफर कर रही है। यही कारण है कि जियो एयरटेल और वीआई के प्लान्स महंगे होने के बाद भारी संख्या में यूजर्स बीएसएनएल की तरफ शिफ्ट हो चुके हैं। 

BSNL लगा रही है 1 लाख टॉवर्स

यूजर्स को बेहतर सुविधा देने के लिए कंपनी ने 1 लाख 4G टॉवर्स को लगाने का लक्ष्य रखा है। जिसके बाद यूजर्स को हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलेगी। इन्ही 4G टॉवर्स के जरिए कंपनी बाद में ग्राहकों को 5G की सेवाएं भी उपलब्ध कराएगी। 

बीएसएनएल अपने यूजर्स को 4G सिम लेने के लिए लंबी कतार में लगने से भी राहत दिला रहा है। इसके लिए कंपनी ने BSNL 4G Sim को घर बैठे ऑर्डर करने की सुविधा दी है। फैंस अब सिर्फ 10 मिनट में अपने घर पर बीएसएनएल की सिम मंगवा सकते हैं। यूजर्स को क्विक सिम डिलीवर की लिए कंपनी ने Purne सिम के साथ साझेदारी की है। 

BSNL 4G SIM को ऑनलाइन कैसे ऑर्डर करें?

  1. BSNL 4G Sim की डिलीवरी पाने के लिए सबसे पहले आपको https://prune.co.in/ वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 
  2. अब आपको वेबसाइट मेन्यू में जाकर ‘Buy Sim Card’ ऑप्शन को क्लिक करना होगा।
  3. अब आपको नेटवर्क ऑपरेटर के लिए BSNL को चुनें।
  4. यहाँ उपलब्ध अपनी जरूरत के मुताबिक FRC प्लांस को चुन लें।
  5. अब आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और डिलीवरी अड्रेस फिल करना होगा।
  6. अब आपके नंबर पर एक OTP सेंड किया जाएगा। 
  7. सभी स्टेप्स पूरे होने के बाद आपके घर में 10 मिनट में BSNL 4G Sim को डिलीवर कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- OnePlus 13 में मिलेगा iPhone वाला बड़ा फीचर, लॉन्च से पहले लीक हुईं डिटेल्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक