1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL का बड़ा धमाका! अब घर बैठे मंगाए SIM, जानें ऑर्डर करने का तरीका

BSNL का बड़ा धमाका! अब घर बैठे मंगाए SIM, जानें ऑर्डर करने का तरीका

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jun 25, 2025 09:08 am IST,  Updated : Jun 25, 2025 09:08 am IST

बीएसएनएल ने कहा है कि यूजर्स को कोई समस्या होने पर वे हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1503 पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं।

BSNL- India TV Hindi
बीएसएनएल Image Source : FILE

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL), एक के बाद एक बेहतरीन ऑफर और सर्विस लॉन्च कर रही है। अब बीएसएनएल ने एक और बेहतरीन सर्विस शुरू की है। नई सर्विस में घर बैठे यूजर्स BSNL के SIM का ऑर्डर और होम डिलिवरी ले सकते हैं। इसके लिए कंपनी ने एक नई वेबसाइट शुरू की है। इसके जरिये यूजर्स सीधे सिम कोर्ड अपने घर पर मांग सकते हैं। आइए जानते हैं कि अगर आप बीएसएनल का सिम चाहते हैं तो कैसे इसे घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं। 

वेबसाइट से KYC करने की सुविधा 

दी गई जानकारी के अनुसार, सरकारी दूरसंचार कंपनी अब ग्राहकों को अपनी वेबसाइट से सीधे सेल्फ KYC (अपने ग्राहक को जानें) करने की सुविधा दे रही है। यूजर्य इस लिंक "https://sancharaadhaar.bsnl.co.in/BSNLSKYC/" के जरिये केवाईसी प्राक्रिया पूरी कर सिम कार्ड का ऑर्डर दे सकते हैं। ग्राहक प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों कनेक्शन के लिए ऐसा कर सकते हैं। यूजर्स को बस अपना पिनकोड, अपना नाम और एक वैकल्पिक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। फिर उन्हें यह चुनना होगा कि वे अपने लिए, अपने परिवार/रिश्तेदार के लिए या किसी परिचित व्यक्ति के लिए नया सिम ऑर्डर कर रहे हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया

इसके बाद, यूजर्स को वैकल्पिक मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजने के लिए कहा जाएगा। किसी भी संदेह या प्रश्न के लिए, बीएसएनएल ने कहा है कि यूजर्स को कोई समस्या होने पर वे हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1503 पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं। यह बीएसएनएल की ओर से एक नया कदम है। सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत के सभी हिस्सों में 4जी और 5जी भी शुरू कर रही है। बीएसएनएल को जून 2025 के अंत तक पूरे भारत में 1 लाख 4जी साइट्स तक पहुंचने की उम्मीद है। कंपनी ने कहा कि वह मोबाइल सेवाओं के लिए बहुत जल्द 5जी भी लॉन्च करेगी और साथ ही, उसने चुनिंदा शहरों में क्यू-5जी एफडब्ल्यूए सेवाएं भी शुरू की हैं। यह सेवा जल्द ही देश के अन्य हिस्सों में भी शुरू होगी और वर्तमान में यह 999 रुपये प्रति माह की शुरुआती कीमत पर 100 एमबीपीएस स्पीड पर उपलब्ध है। 

प्राइवेट कंपनियों के मुकाबले सस्ता रिचार्ज 

आपको बता दें कि बीएसएनएल अपने यूजर्स को प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले काफी सस्ता रिचार्ज विकल्प उपलब्ध करा रहा है। इसके चलते बीएसएनएल सिम की मांग तेजी से बढ़ी है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक