Thursday, February 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL ने दिया दिवाली गिफ्ट, इन रिचार्ज प्लान्स में फ्री मिलेगा 24GB डेटा

BSNL ने दिया दिवाली गिफ्ट, इन रिचार्ज प्लान्स में फ्री मिलेगा 24GB डेटा

BSNL ने अपने ग्राहकों को दिवाली गिफ्ट दे दिया है। अगर आपके पास बीएसएनएल का सिम है तो अब आपकी मौज होने वाली है। दरअसल सरकारी टेलीकॉम कंपनी अब अपने ग्राहकों को कुछ प्लान्स में 24GB फ्री डेटा ऑफर कर रही है। अब आप सस्ते प्लान में भी अधिक डेटा का फायदा ले सकते हैं।

Written By: Gaurav Tiwari
Published : Oct 04, 2024 07:02 am IST, Updated : Oct 04, 2024 07:02 am IST
bsnl, bsnl recharge, bsnl foundation day, bsnl free data, bsnl giving free 24gb data, bsnl 24GB extr- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो BSNL अपने ग्राहकों के लिए लाया शानदार ऑफर।

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के पास अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के सस्ते और किफायती प्लान्स मौजूद हैं। BSNL ने अपने सस्ते रिचार्ज से जियो, एयरटेल और वीआई की पहले ही परेशानी बढ़ा रखी थी और अब कंपनी यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आ गई है। BSNL ने अपने करोड़ों यूजर्स को दीवाली गिफ्ट दे दिया है। बीएसएनएल अब अपने ग्राहकों को प्लान्स के साथ में फ्री डेटा दे रही है। 

जहां एक ओर प्राइवेट कंपनियों ने अपने प्लान्स महंग कर रखे हैं वहीं दूसरी तरफ BSNL करीब एक महीने का डेटा फ्री दे रही है। दरअसल बीएसएनएल इस महीने अपना 25वां स्थापना दिवस सेलिब्रेट कर रहा है और इस मौके पर कंपनी ने बड़ा ऐलान किया है। 24 साल पूरे होने पर BSNL अपने कई सारे प्लान्स में ग्राहकों को 24GB डेटा फ्री दे रही है। 

अगर आप BSNL का सिम इस्तेमाल करते हैं और 24GB फ्री डेटा का फायदा लेना चाहते हैं तो बता दें कि इसके लिए आपको  500 रुपये से अधिक का प्लान खरीदना पड़ेगा। इसके साथ ही इस ऑफर के लिए आपको रिचार्ज भी 1 अक्टूबर से 24 अक्टूबर के बीच कराना पड़ेगा। 

BSNL का 599 रुपये का प्लान

BSNL के 599 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 84 दिन की लंबी वैलिडिटी ऑफर की जाती है। इसमें आपको सभी नेटवर्क में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ साथ डेली 3GB डेटा मिलता है। इसमें आपको फ्री कॉलिंग के साथ-साथ डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। यह प्लान बिंज ऑल नाइट ऑफर के साथ आता है इसलिए आप रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब कंपनी ने इस प्लान के साथ 24GB फ्री डेटा को भी जोड़ दिया है। 

BSNL का 1999 रुपये का प्लान

BSNL का यह रिचार्ज प्लान खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं जिन्हें अधिक इंटरनेट डेटा चाहिए। इसमें आपको कुल 600GB डेटा दिया जाता है। अगर आप बार बार रिचार्ज करा कर परेशान हो गए हैं तो बता दें कि बीएसएनएल का यह प्लान आपको पूरे 365 दिन के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री करता है। इसमें आपको किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसमें भी आपको डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा मिलती है। अगर आप 24 अक्टूबर से पहले इस प्लान को खरीदते हैं तो आपको पैक में 24GB डेटा एक्स्ट्रा मिलेगा। 

BSNL का 2999 रुपये का प्लान

BSNL के पास 2999 रुपये का महंगा प्लान भी मौजूद है। यह एक वार्षिक प्लान है। इसका मतलब एक बार रिचार्ज प्लान लेने के बाद आपको एक साल तक न तो रिचार्ज की टेंशन होगी और न ही डेटा खत्म होने की टेंशन होगी। इसमें आपको किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है। डेटा की बात करें तो प्लान के साथ में आपको डेली 3GB डेटा मिलता है। 

यह भी पढ़ें- Flipkart Sale: Samsung Galaxy S23 की आधे से भी कम हुई कीमत, 55% का मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement