Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL ने इस राज्य में शुरू की IFTV सर्विस, बिना सेट टॉप बॉक्स के फ्री में देख पाएंगे 500 से ज्यादा टीवी चैनल

BSNL ने इस राज्य में शुरू की IFTV सर्विस, बिना सेट टॉप बॉक्स के फ्री में देख पाएंगे 500 से ज्यादा टीवी चैनल

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Jan 08, 2025 07:08 am IST, Updated : Jan 08, 2025 07:08 am IST

BSNL ने अपनी इंटरनेट ब्रॉडबैंड पर बेस्ड IFTV सर्विस को अब एक और राज्य में लॉन्च कर दिया है। सरकारी टेलीकॉम अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स को फ्री में 500 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल ऑफर कर रही है।

BSNL IFTV- India TV Hindi
Image Source : FILE बीएसएनएल लाइव टीवी चैनल

BSNL ने अपनी इंटरनेट प्रोटोकॉल बेस्ड IFTV को अब एक और राज्य में लॉन्च कर दिया है। बीएसएनएल की इस सर्विस में बिना सेट-टॉप बॉक्स के भी आप 500 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल फ्री में देख सकेंगे। सरकारी टेलीकॉम कंपनी का दावा है कि इसमें यूजर्स ब्रॉडबैंड कनेक्शन पर HD क्वालिटी में लाइव टीवी चैनल का आनंद ले सकेंगे। यही नहीं, बीएसएनएल की इस IFTV को आप पुराने LCD या LED टीवी पर भी यूज कर सकेंगे। इसके लिए आपको Fire Stick अपने टीवी में लगाना होगा।

गुजरात में शुरू हुई सर्विस

BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से जानकारी शेयर करते हुए कहा कि IFTV सर्विस को अब गुजरात टेलीकॉम सर्किल में लॉन्च किया गया है। इसके पहले इसे मध्य प्रदेश और तामिलनाडु के साथ-साथ पंजाब में लॉन्च किया जा चुका है। पंजाब टेलीकॉम सर्किल में BSNL ने इसके लिए Skypro के साथ साझेदारी की है। पिछले साल आयोजित हुए इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) में कंपनी ने अपनी इस सर्विस की घोषणा की थी। यही नहीं, BSNL ने पिछले दिनों पुड्डुचेरी में डायरेक्ट-टू-मोबाइल (D2M) सर्विस यानी BiTV लॉन्च की है। BiTV में मोबाइल यूजर्स फ्री में 300 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल का आनंद ले सकेंगे।

500 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल

सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि IFTV सर्विस के जरिए आपको सीमलेस कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल एंटरटेनमेंट का आनंद मिलेगा। यह भारत की पहली फाइबर बेस्ड इंटरनेट टीवी सर्विस है, जिसमें 500 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और प्रीमियम पेटीवी कॉन्टेंट को क्रिस्टल क्लियर यानी बिना बफरिंग के लाइव टीवी चैनल का आनंद ले सकेंगे। इसके लिए BSNL भारत फाइबर यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के IFTV सर्विस का लाभ दिया जाएगा।

4G, 5G सर्विस

BSNL इस साल पूरे देश में अपनी 4G और 5G सर्विस लॉन्च कर सकता है। कंपनी इसके लिए देशभर में 1 लाख से ज्यादा नए मोबाइल टावर इंस्टॉल कर रहा है। इसमें से 60 हजार से ज्यादा मोबाइल टावर लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा कंपनी 15 जनवरी से अपनी 3G सर्विस को बंद करने वाली है। 15 जनवरी के बाद बीएसएनएल यूजर्स को 3G नेटवर्क नहीं मिलेगा। कंपनी इन मोबाइल टावर को 4G में अपग्रेड कर रही है।

यह भी पढ़ें - OnePlus 13, OnePlus 13R की धमाकेदार एंट्री, लॉन्च हुए वनप्लस के सबसे तगड़े स्मार्टफोन

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement