Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL ने इस राज्य में शुरू की IFTV सर्विस, फ्री में देख पाएंगे 500 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल

BSNL ने इस राज्य में शुरू की IFTV सर्विस, फ्री में देख पाएंगे 500 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Jan 22, 2025 11:49 am IST, Updated : Jan 22, 2025 11:49 am IST

BSNL ने अपनी इंटरनेट प्रोटोकॉल बेस्ड IFTV सर्विस को एक और राज्य में लॉन्च कर दिया है। इस सर्विस के जरिए यूजर्स बिना किसी एक्स्ट्रा खर्चे के फ्री में 500 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल देख सकते हैं।

BSNL IFTV Service- India TV Hindi
Image Source : FILE बीएसएनएल आईएफटीवी

BSNL ने अपनी इंटरनेट प्रोटोकॉल पर बेस्ड IFTV सर्विस को एक और बड़े राज्य में लॉन्च कर दिया है। पिछले साल आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर ने IFTV को लॉन्च किया था। इसे सबसे पहले दो राज्यों मध्य प्रदेश और तामिलनाडु में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया था। इसके बाद इस सर्विस को पंजाब और चंडीगढ़ के बाद गुजरात में लॉन्च किया गया। अब बीएसएनएल ने अपनी इस इंटरनेट प्रोटोकॉल बेस्ड IFTV को राजस्थान टेलीकॉम सर्किल में शुरू कर दी है।

IFTV सर्विस लॉन्च

BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इसकी जानकारी शेयर की है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि IFTV सर्विस को राजस्थान सर्किल में लॉन्च किया गया है। इसके साथ सीमलेस कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल एंटरटेनमेंट का नया दौर शुरू हो गया है। IFTV- भारत की पहली फाइबर बेस्ड इंटरनेट टीवी सर्विस है, जिसमें 500 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और प्रीमियम पे-टीवी कॉन्टेंट को क्रिस्टल क्लियर यानी बिना बफरिंग के लाइव टीवी चैनल का आनंद ले सकेंगे। इसके लिए राजस्थान टेलीकॉम सर्किल के सभी BSNL भारत फाइबर यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के IFTV सर्विस का लाभ मिलेगा।

फ्री में 500 से ज्यादा लाइव टीवी

बीएसएनएल की इस सर्विस में बिना सेट-टॉप बॉक्स के भी आप 500 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल फ्री में देख सकेंगे। सरकारी टेलीकॉम कंपनी का दावा है कि इसमें यूजर्स ब्रॉडबैंड कनेक्शन पर HD क्वालिटी में लाइव टीवी चैनल का आनंद ले सकेंगे। यही नहीं, बीएसएनएल की इस IFTV को आप पुराने LCD या LED टीवी पर भी यूज कर सकेंगे। इसके लिए आपको Fire Stick अपने टीवी में लगाना होगा।

इसके अलावा BSNL ने हाल ही में डायरेक्ट-टू-मोबाइल एंटरटेनमेंट पर बेस्ड BiTV सर्विस को भी लॉन्च किया है। यूजर्स अपने मोबाइल पर 300 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल को बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के देख पाएंगे। इसके लिए उनके पास BSNL का सिम कार्ड और इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत है। बीएसएनएल ने इस पायलट प्रोजेक्ट को फिलहाल पुड्डुच्चेरी में शुरू किया है। जल्द ही, देश के अन्य शहरों में भी इस सर्विस की शुरुआत की जा सकती है।

यह भी पढ़ें - Galaxy Unpacked 2025: सैमसंग की फ्लैगशिप S25 सीरीज आज होगी लॉन्च, जानें लाइवस्ट्रीमिंग समेत हर डिटेल

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement