1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL यूजर्स की बल्ले-बल्ले, 58 और 59 रुपये के दो नए प्लान्स ने उड़ा दी सबकी नींद

BSNL यूजर्स की बल्ले-बल्ले, 58 और 59 रुपये के दो नए प्लान्स ने उड़ा दी सबकी नींद

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 12, 2024 11:08 am IST,  Updated : May 12, 2024 11:08 am IST

सरकारी टेलिकॉम एजेंसी बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए दो सस्ते रिचार्ज प्लान्स लॉन्च किए हैं। कंपनी के दोनों नए प्लान्स की कीमत 60 रुपये से भी कम है। अगर आप ऐसे यूजर्स हैं जिन्हें डेटा की अधिक जरूरत पड़ती है तो आपको यह नए प्लान्स खूभ भाने वाले हैं।

BSNL, BSNL Offer, BSNL News, BSNL New Launch, BSNL New Plan, BSNL Cheapest Plan, BSNL Rs 58 Plan- India TV Hindi
BSNL ने ग्राहकों के लिए लॉन्च किए दो सस्ते रिचार्ज प्लान्स। Image Source : फाइल फोटो

BSNL हमेशा ही अपने ग्राहकों के लिए सस्ते और किफायती प्लान्स ऑफर करती है। अगर आप महंगे रिचार्ज प्लान्स से बचना चाहते हैं तो बीएसएनएल की सर्विस ले सकते हैं।  सरकारी टेलिकॉम एजेंसी बीएसएनएल ने एक बार फिर से अपने फैंस और टेलिकॉम कंपनियों को चौंका दिया है। BSNL ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए दो धमाकेदार रिचार्ज प्लान्स लॉन्च किए हैं। 

BSNL ने अपने यूजर्स के लिए 70 रुपये से कम कीमत में दो धांसू प्लान्स पेश किए हैं। बीएसएनएल के दोनों प्लान्स की कीमत 58 रुपये और 59 रुपये है। अगर आप ऐसे यूजर्स हैं जिन्हें डेटा की अधिक जरूरत पड़ती है तो यह प्लान्स आपको खूब भाने वाले हैं। आइए आपको इनके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं। 

BSNL का 58 रुपये का प्लान

आपको बता दें कि BSNL के 58 रुपये और 59 रुपये के दोनों नए प्लान्स डेटा वाउचर प्लान हैं। इसमें कंपनी यूजर्स को डेली डेटा की सुविधा देती है। दोनों ही प्लान्स का इस्तेमाल आप तब कर सकते हैं जब आपके रिचार्ज प्लान में डेली डेटा लिमिट खत्म हो जाए। अगर 58 रुपये के प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स को 7 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें आपको हर दिन 2GB डेटा मिलता है। इस तरह आप इस प्लान में कुल 14GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। 

BSNL का 59 रुपये का प्लान

अगर BSNL के 59 रुपये के प्लान की बात करें तो इसमें भी यूजर्स को 7 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। बीएसएनएल इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 1GB डेटा उपलब्ध कराती है। इस तरह आप पूरे प्लान में 7GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। 59 रुपये के प्लान में कंपनी ग्राहकों को सिर्फ डेटा ही नहीं बल्कि 7 दिन के लिए अनलिमिटेड वाइस कॉलिंग की भी सुविधा देती है। 

यह भी पढ़ें- बिल बढ़ने की टेंशन से AC ऑन नहीं करते? कर लें ये सेटिंग और फिर जितना मर्जी हो उतना चलाएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक