1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL ने Q-5G FWA प्लान्स का किया ऐलान, निजी कंपनियों की बढ़ गई टेंशन

BSNL ने Q-5G FWA प्लान्स का किया ऐलान, निजी कंपनियों की बढ़ गई टेंशन

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 22, 2025 05:28 pm IST,  Updated : Jun 22, 2025 05:28 pm IST

BSNL ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स की मौज करा दी है। सरकारी टेलिकॉम कंपनी ने अपने Q-5G सर्विस के लिए रिचार्ज प्लान्स का ऐलान कर दिया है। बीएसएनएल ने यूजर्स के लिए दो प्लान्स पेश किए हैं जिसमें हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस दी जा रही है।

BSNL News, BSNL Offer, BSNL 5G, BSNL 5G Plans, Tech news, Tech news in Hindi, BSNL Q-5G FWA Plans- India TV Hindi
सरकारी टेलिकॉम कंपनी ने पेश कर दिए 5G प्लान्स। Image Source : फाइल फोटो

सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल की तरफ से कुछ दिन पहले अपनी 5G सर्विस शुरू की है। कंपनी ने इसका नाम BSNL Q-5G FWA (fixed wireless access) है। बीएसएनएल की 5G सर्विस आने से जहां करोड़ों मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत मिली है वहीं दूसरी तरफ निजी कंपनियों की टेंशन और दिल की धड़कन बढ़ गई है। बीएसएनएल की 5G सर्विस दूसरी टेलिकॉम कंपनियों की 5G सर्विस से काफी अलग है। अब BSNL की तरफ से Q-5G FWA प्लान्स का ऐलान भी कर दिया गया है।

आपको बता दें कि अगर आप BSNL की जगह दूसरी टेलिकॉम कंपनी की 5G सर्विस इस्तेमाल करते हैं तो आपको सिम कार्ड की जरूरत पड़ती है लेकिन सरकारी कंपनी के साथ ऐसा नहीं है। BSNL की Q-5G सर्विस को आप बिना सिम और बिना किसी तार कनेक्शन के इस्तेमाल कर पाएंगे। 

BSNL ने लॉन्च किए 5G प्लान्स

आपको बता दें कि कंपनी ने फिलहाल अभी 5G सर्विस को हैदराबाद समेत कुछ शहरों पर ही पेश किया है। बीएसएनएल सितंबर के महीने तक Q-5G FWA सर्विस को  Bengaluru, Pondicherry, Visakhapatnam, Pune, Gwalior और Chandigarh में शुरू कर देगी। BSNL की तरफ से Q-5G FWA के लिए प्लान्स की घोषणा कर दी गई है। कंपनी ने Q-5G के लिए दो प्लान्स पेश किए हैं जिसकी कीमत 999 रुपये और 1499 रुपये है। 

 BSNL Q-5G FWA के 999 रुपये वाले प्लान्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को एक महीने के लिए हाई स्पीड कनेक्टिविटी ऑफर की जाती है। इसमें कंपनी 100Mbps की इंटरनेट स्पीड देती है। अगर आप 1499 रुपये वाला प्लान खरीदते हैं तो इसमें आपको पूरे महीने 300Mbps की धमाकेदार इंटरनेट स्पीड उपलब्ध कराई जाएगी। बता दें कि सरकारी कंपनी की Q-5G सर्विस एक डायरेक्ट-टू-डिवाइस सर्विस है जिसमें आपको किसी भी तरह के सिम की जरूरत नहीं पड़ती है। यह एक प्लग-एंड-प्ले टेक्नोलॉजी बेस्ड सर्विस है।

यह भी पढ़ें- Jio ने 365 दिन का कर दिया सस्ता जुगाड़, करोड़ों यूजर्स को मिल गई बड़ी राहत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक