Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL का एक साल वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान, एक रिचार्ज से दूर होंगी सभी परेशानी

BSNL का एक साल वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान, एक रिचार्ज से दूर होंगी सभी परेशानी

Written By: Gaurav Tiwari Published : Nov 30, 2024 12:27 pm IST, Updated : Nov 30, 2024 12:27 pm IST

BSNL की लिस्ट में लंबी वैलिडिटी वाले कई सारे प्लान्स मौजूद हैं। अगर आप BSNL का सिम इस्तेमाल करते हैं तो हम आपको एक ऐसा प्लान बताने वाले हैं जिसमें आप डेढ़ हजार रुपये से कम में 336 दिन की वैलिडिटी पा सकते हैं। प्लान में आपको फ्री कॉलिंग के साथ डेटा भी दिया जाता है।

BSNL Annual Plan, BSNL Cheapest Plan, BSNL Rs 1499 Plan, BSNL 336 Days Plan, BSNL Cheap Annual Plan- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो BSNL के सस्ते रिचार्ज प्लान्स ने करोड़ों ग्राहकों को बड़ी राहत दी है।

रिचार्ज प्लान्स के बढ़े हुए दामों ने मोबाइल यूजर्स को काफी परेशान कर रखा है। हर महीने एक नया रिचार्ज प्लान लेना यूजर्स के लिए एक बड़ी परेशानी बन चुका है। जब से जियो एयरटेल और वीआई ने अपने प्राइस में बढ़ोतरी की है तब से यूजर्स सस्ते और किफायती प्लान्स पेश कर रहा है। हालांकि सरकारी टेलिकॉम एजेंसी BSNL ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। BSNL अभी भी ग्राहकों को सालों पुराने रेट पर ही रिचार्ज प्लान्स ऑफर कर रहा है। 

रिलायंस जियो, एयरटेल और वीआई जहां यूजर्स से लंबी वैलिडिटी के लिए हजारों रुपये ले रहे हैं वहीं BSNL 500 रुपये से भी कम कीमत में 150 दिन की लंबी वैलडिटी ऑफर करता है। अगर आप सस्ते दाम में एक साल तक चलने वाला कोई रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं तो आपके लिए BSNL के पास खास रिचार्ज प्लान है। आप सिर्फ एक रिचार्ज प्लान से पूरे साल के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री हो सकते हैं। 

BSNL के पास हैं लंबी वैलिडिटी वाले बेस्ट प्लान्स

आपको बता दें कि सरकारी टेलिकॉम एजेंसी के पोर्टफोलियो में 70 दिन से लेकर 105 दिन, 150 दिन, 130 दिन, 160 दिन, 180 दिन, 200 दिन और एक साल वाले कई सारे धांसू रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। आइए आपको बीएसएनएल के एक सबसे तगड़े एनुअल रिचार्ज प्लान के बारे में बताते हैं। 

BSNL के सस्ते प्लान में छप्परफाड़ ऑफर्स

बीएसएनएल की तरफ से हाल ही में लिस्ट में 1499 रुपये का धांसू रिचार्ज प्लान ऐड किया गया है। इस प्लान में आपको कई सारी बेहतरीन सर्विस ऑफर की जाती है। BSNL इस रिचार्ज प्लान में 336 दिन की वैलिडिटी दे रहा है मतलब आप लगभग-लगभग पूरे एक साल के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री हो जाते हैं। आप 336 दिन तक जियो, एयरटेल और वीआई के नेटवर्क में फ्री कॉलिंग कर पाएंगे। बीएसएनएल के इस प्लान में आपको डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। 

अगर इस प्लान में मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें आपको कंपनी 336 दिन के लए कुल 24GB डेटा ऑफर करती है। ऐसे में अगर आप ऐसे यूजर हैं जिन्हें अधिक इंटरनेट की जरूरत नहीं है तो यह रिचार्ज प्लान आपके लिए बेस्ट हो सकता है। हालांकि अगर आपको अधिक डेटा की जरूरत है तो आप 1999 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं। BSNL 1999 रुपये के प्लान में ग्राहकों को कुल 6000GB डेटा देता है। 

यह भी पढ़ें- Airtel का 84 दिन वाला सस्ता प्लान, 2.5GB डेली डेटा के साथ मिलेगा OTT का फ्री एक्सेस

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement