1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL ला रहा D2D टेक्नोलॉजी, बिना सिम और नेटवर्क के होगी कॉलिंग, Jio, Airtel के उड़े होश!

BSNL ला रहा D2D टेक्नोलॉजी, बिना सिम और नेटवर्क के होगी कॉलिंग, Jio, Airtel के उड़े होश!

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Nov 04, 2024 11:07 am IST,  Updated : Nov 04, 2024 11:07 am IST

BSNL ने हाल ही में अपनी D2D टेक्नोलॉजी की घोषणा की है। कंपनी ने पिछले महीने आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस में इस टेक्नोलॉजी का डेमो भी दिया था। इस टेक्नोलॉजी के जरिए बिना सिम कार्ड के कॉलिंग की जा सकेगी।

BSNL D2D Technology- India TV Hindi
BSNL D2D Technology Image Source : INDIA TV

BSNL ने पिछले महीने अपने नए लोगो और स्लोगन का अनावरण किया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने इसके साथ अपनी 7 नई सर्विस भी लॉन्च की है, जिनमें स्पैम फ्री नेटवर्क, ATS Kiosk और D2D सर्विस शामिल हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड ने D2D यानी डायरेक्ट-टू-डिवाइस सर्विस को फिलहाल ट्रायल बेस पर पेश किया है। इसमें बिना किसी सिम कार्ड और मोबाइल नेटवर्क के भी कॉल किया जा सकता है।

क्या है D2D टेक्नोलॉजी?

BSNL की यह सर्विस सैटेलाइट के जरिए मोबाइल डिवाइस जैसे कि स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच समेत अन्य गैजेट्स को कनेक्ट करता है। इसमें किसी भी टेरेस्टियल मोबाइल नेटवर्क की जरूरत नहीं होती है। BSNL ने D2D सर्विस के लिए Viasat के साथ साझेदारी की है। कुछ दिन पहले ही इसका सफल ट्रायल भी पूरा कर लिया गया है। यूजर्स बिना सिम कार्ड के डायरेक्ट मोबाइल डिवाइस के ऑडियो-वीडियो कॉल कर पाएंगे।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान किए गए इस ट्रायल में BSNL ने Android स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हुए 36,000 किलोमीटर दूर के सेटेलाइट नेटवर्क के जरिए फोन कॉल किया था। बीएसएनएल की इस सुविधा का लाभ खास तौर पर इमरजेंसी या फिर किसी प्राकृतिक आपदा के दौरान लिया जा सकेगा। D2D टेक्नोलॉजी का उपयोग करके इमरजेंसी में मदद ली जा सकेगी और फंसे लोगों को निकालने में मदद होगी।

Jio, Airtel भी हैं रेस में

BSNL के अलावा रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया भी सैटेलाइट कनेक्टिविटी सर्विस पर काम कर रहे हैं। वहीं, एलन मस्क की कंपनी Starlink और Amazon भी भारत में सैटेलाइट सर्विस पहुंचाने के लिए आवेदन दिया है। फिलहाल इन दोनों कंपनियों को दूरसंचार विभाग यानी DoT की तरफ से अप्रूवल नहीं मिला है।

सरकार इस समय सैटेलाइट कनेक्विटी के लिए स्पेक्ट्रम अलोकेशन की प्रक्रिया की तैयारी में है। दूरसंचार विभाग ने इंडस्ट्री से जुड़े स्टेकहोल्डर्स से इसकी प्राइसिंग और अलोकेशन को लेकर सुझाव मांगे हैं। फीडबैक मिलने के बाद स्पेक्ट्रम के आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, जिसके बाद BSNL, Airtel, Jio समेत अन्य प्लेयर्स अपनी सैटेलाइट सर्विस शुरू कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें - Airtel के इस सस्ते प्लान ने यूजर्स को दी राहत, साल भर सिम रहेगा एक्टिव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक