1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. अब आपकी हेल्थ का भी ख्याल रखेगा एआई, ChatGPT Health की मदद से ऐसे मिलेंगे स्मार्ट हेल्थकेयर टूल

अब आपकी हेल्थ का भी ख्याल रखेगा एआई, ChatGPT Health की मदद से ऐसे मिलेंगे स्मार्ट हेल्थकेयर टूल

 Published : Jan 08, 2026 05:41 pm IST,  Updated : Jan 08, 2026 05:41 pm IST

जिनको अपनी हेल्थ का ख्याल है उनको चैटजीपीटी हेल्थ के रूप में नया साथी मिल रहा है जो ना केवल सवालों के जवाब देगा बल्कि कई और संबंधित काम करने में मदद करेगा।

ChatGPT Health- India TV Hindi
चैटजीपीटी हेल्थ Image Source : OPENAI

ChatGPT Health: एआई की दुनिया के सबसे बड़े नामों में से एक ओपनएआई ने ChatGPT Health के रूप में नया स्मार्ट एआई ऑप्शन लोगों के सामने रखा है। ChatGPT Health के तौर पर आपके सामने ऐसा डेडिकेटेड स्पेस तैयार हो चुका है जो कि आपकी हेल्थ का ख्याल रखेगा। इसके जरिए आप ना केवल थर्ड पार्टी वैलनेस ऐप से कनेक्ट कर पाएंगे, बल्कि इस चैटबॉट के जरिए आपके टेस्ट रिजल्ट्स पता लग सकेंगे, आप डॉक्टर के साथ अपॉइंटमेंट तय कर सकेंगे और अपने लिए डाइट और वर्कआउट की सलाह भी ले सकेंगे। इतना ही नहीं आप हेल्थ इंश्योरेंस से जुड़े सवाल भी पूछ पाएंगे।

कैसे काम करेगा ChatGPT Health

यूजर्स इस ChatGPT Health की मदद से इलेक्ट्रोनिक मेडिकल रिकॉर्ड्स से कनेक्ट कर सकते हैं। साथ ही कई वैलनेस ऐप जैसे कि एप्पल हेल्थ, फंक्शन, माईफिटनेसपाल और अन्य कई ऐप्स के साथ अपनी खुद की हेल्थ से जुड़े मसलों पर सलाह-मशविरा करा सकते हैं। इसके जरिए जो डेटा निकाला जाएगा उसके मुताबिक ही सिस्टम यूजर्स की रिक्वायरमेंट को समझकर उसके अनुसार लैब रिजल्ट के बारे में बता सकेगा, क्लिनिक अपॉइंटमेंट की तैयारी करा सकेगा, आपके हेल्थ ट्रेंड्स को ट्रैक कर पाएगा जैसे कि एक्टिविटी और स्लीप पैटर्न क्या हैं और इसके मुताबिक डाइट और एक्सरसाइज रूटीन के अलावा हर एक शख्स की जरूरत और केयर के पैटर्न के मुताबिक हेल्थकेयर इंश्योरेंस के ऑप्शन भी ये सुझाने में सक्षम रहेगा।

बड़े पैमाने पर शुरू होने वाली है सर्विस

फिलहाल ओपनएआई ने ChatGPT Health का पायलट टेस्ट चालू किया हुआ है और आने वाले कुछ महीनों में ये इसका रोलआउट बड़े पैमाने पर करने वाली है। एक ब्लॉग पोस्ट में इसकी घोषणा करते हुए ओपनएआई ने बताया है कि इसको फिलहाल कुछ छोटे समूहों के लोगों के साथ फीचर किया जा चुका है और इसकी ग्लोबल लॉन्च की तारीख अभी सामने नहीं आई है लेकिन इसके तहत यूजर्स रेगुलर चैट में हेल्थकेयर संबंधित सवालों या शंकाओं को पूछ सकते हैं।

OpenAI के मुताबिक ChatGPT Health से ऐसे मिलेगी मदद

हालांकि ओपनआई ने इस बात को साफ कर दिया है कि ChatGPT Health किसी भी बीमारी का इलाज करने या किसी भी तरह से लाइसेंस्ड मेडिकल प्रोफेशनल्स की तरह करने वाली देखभाल का विकल्प बनने नहीं जा रही है लेकिन लोगों को जानकारी को समझने और अपने हेल्थ डेटा के साथ ज्यादा एक्टिव रूप से जुड़ने में मदद करने वाला बनना है।

ये भी पढ़ें

फ्लिपकार्ट पर इस दिन शुरू होगी रिपब्लिक डे सेल, सस्ते मिलेंगे स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप समेत कई आइटम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक