1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Twitter के नाम पर फिर छिड़ी 'जंग', एलन मस्क की कंपनी ने स्टार्टअप पर किया मुकदमा

Twitter के नाम पर फिर छिड़ी 'जंग', एलन मस्क की कंपनी ने स्टार्टअप पर किया मुकदमा

 Published : Dec 17, 2025 05:24 pm IST,  Updated : Dec 17, 2025 05:25 pm IST

एलन मस्क की कंपनी X कॉर्प ने एक अमेरिकी स्टार्टअप पर ट्विटर नाम का ट्रेडमार्क चुराने का आरोप लगाया है। इसे लेकर कंपनी ने फेडरल कोर्ट में आवेदन दिया है और इसे ट्रेडमार्क नियमों का उल्लंघन बताया है।

Twitter, X, Brand name- India TV Hindi
ट्विटर ब्रांड नेम पर विवाद Image Source : PTI

एलन मस्क की कंपनी X Corp ने Twitter ब्रांड ट्रेडमार्क के इस्तेमाल को लेकर स्टार्टअप पर मुकदमा दर्ज कराया है। एलन मस्क की कंपनी ने पहले ट्विटर ट्रेडमार्क को बंद करने का फैसला किया था लेकिन अब दोबारा से इस ट्रेडमार्क को वापस यूज करना चाह रही है। मंगलवार 16 दिसंबर को कंपनी ने डेलावेयर फेडरल कोर्ट में मुकदमा दायर करते हुए कहा कि ट्विटर ब्रांड अभी भी जिंदा है और यह किसी के इस्तेमाल के लिए नहीं है।

स्टार्टअप कंपनी ब्लूबर्ड ने दिया आवेदन

बता दें अमेरिकी सोशल मीडिया स्टार्टअप ब्लूबर्ड ट्विटर ट्रेडमार्क का इस्तेमाल करने के लिए आवेदन दिया था, जिसे लेकर एलन मस्क की कंपनी X कॉर्प ने फेडरल कोर्ट में हलफनामा दायर करते हुए इसे ट्रेडमार्क चुराने की कोशिश बताई है। वहीं, ब्लूबर्ड के फाउंडर माइकल पेरॉफ ने X द्वारा किए किए मुकदमे के जबाव देते हुए कहा कि हमने ट्विटर ब्रांड को कैंसिल करने का आवेदन ट्रेडमार्क नियम के आधार पर किया है और हमे उम्मीद है कि इसमें सफलता मिलेगी।

ब्लूबर्ड के फाउंडर ने अपने स्टेटमेंट में आगे कहा कि हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए और आगे तक जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस शिकायतनामे पर फिलहाल X कॉर्प और एटर्नी की तरफ से कोई स्टेटमेंट नहीं दिया गया है। बता दें कि एलन मस्क ने 2022 में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था। बाद में इसे रीब्रांड करके X कर दिया गया।

रीब्रांड करने के बाद X ने किया था पोस्ट

X कॉर्प ने 2023 में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा था कि कंपनी ट्विटर ब्रांड और इसके सभी परिंदे को आजाद करती है। अमेरिका के वर्जिनिया स्टेट से ऑपरेट होने वाले स्टार्टअप ब्लूबर्ड ने अमेरिकी पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस से 2 दिसंबर को X के फेडरल ट्विटर ट्रेडमार्क को खत्म करने का आवेदन दिया था। इसमें ब्लूबर्ड ने कहा कि हम ट्विटर ट्रेडमार्क का इस्तेमाल करना चाहते हैं और एक राइवल प्लेटफॉर्म twitter.new क्रिएट करना चाहते हैं। साथ ही स्टार्टअप ने अपने नाम से ट्विटर मार्क से रजिस्टर के लिए अलग से भी आवेदन दिया है।

ट्विटर नाम पेटेंट कराने वाला आवेदन पूर्व ट्विटर ट्रेडमार्क लॉयर स्टीफन कोट्स ने दिया था जो फिलहाल ब्लूबर्ड के जेनरल काउंसेल हैं। एलन मस्क की कंपनी X कॉर्प ने डेलावेयर फेडरल कोर्ट में मंगलवार को हलफनामा दायर करके कहा कि ट्विटर नाम और उसके राइट्स को परित्यक्त नहीं किया है। इस ब्रांड को अलग तरीकों से इस्तेमाल करना जारी रखा जाएगा।

एलन मस्क ने बताया ट्रेडमार्क नियमों का उल्लंघन

एक्स कॉर्प ने अपने हलफनामे में कहा कि लाखों यूजर्स अभी भी उसके माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म को Twitter.com के नाम से एक्सेस कर रहे हैं। हर रोज लाखों यूजर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ट्विटर के नाम से संबोधित करते हैं और एक्स इस ट्विटर ट्रेडमार्क को आगे भी जारी रखना चाहता है। ट्विटर एक जाना-पहचाना ब्रांड है और यह एक्स कॉर्प से संबंधित है। इसलिए इसको रीब्रांड करना ट्रेडमार्क नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।

यह भी पढ़ें -

नए साल पर लगेगा महंगाई का झटका! स्मार्टफोन और टीवी की इतनी बढ़ सकती है कीमत

OnePlus 15R Launch Event live Updates: फ्लैगशिप फोन के लॉन्च से पहले सामने आई अहम जानकारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक