1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL की चल गई आंधी, सभी रिचार्ज प्लान्स में करोड़ों यूजर्स को दे दी ये बड़ी सुविधा

BSNL की चल गई आंधी, सभी रिचार्ज प्लान्स में करोड़ों यूजर्स को दे दी ये बड़ी सुविधा

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Feb 08, 2025 04:12 pm IST,  Updated : Feb 08, 2025 04:13 pm IST

सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने करोड़ों ग्राहकों को सहूलियत के लिए नए-नए प्लान्स और नए-नए ऑफर्स ला रही है। BSNL अपने यूजर्स के लिए तेजी से 4G टॉवर्स को इंस्टाल कर रही है। अब कंपनी ने ग्राहकों की मौज करा दी है। BSNL ने अपने रिचार्ज प्लान्स में एक नई सर्विस को जोड़ दिया है।

BSNL Best Offer, BSNL Recharge, BSNL News, BITV, BSNL Internet TV, BSNL Mobile, TV Channel, Tech New- India TV Hindi
बीएसएनएल ने अपने एक और ऑफर से करोड़ों यूजर्स की मौज करा दी है। Image Source : फाइल फोटो

सस्ते रिचार्ज प्लान्स की बात हो और सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL का नाम न लिया जाए ऐसा हो नहीं सकता। निजी टेलिकॉम कंपनियों ने जुलाई 2024 में अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। लेकिन, BSNL आज भी सालों पुरानी कीमत पर ही रिचार्ज प्लान्स ऑफर कर रहा है। यही वजह आज भी BSNL करोड़ों लोगों की फेवरेट टेलिकॉम कंपनी बनी हुई है। सस्ते रिचार्ज प्लान्स के दाम पर ही कंपनी ने कुछ ही महीने में लाखों की संख्या में नए यूजर्स जोड़  लिए हैं।

आपको बता दें कि BSNL अपने यूजर्स और फैंस के लिए लगातार नई-नई सर्विस पेश कर रहा है। एयरटेल, वीआई और दूसरी टेलिकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए सरकारी कंपनी अपने 4G नेटवर्क को स्टैबिश कर रही है। TCS के साथ मिलकर बीएसएनएल 4G टॉवर्स के इंस्टालेशन में जोर शोर से लगी हुई है। 

BSNL ने दिया बड़ा तोहफा

सरकारी टेलिकॉम कंपनी अपने ग्राहकों को कम कीमत वाले सस्ते प्लान्स तो ऑफर्स करती ही है, लेकिन अब कंपनी ने अपने करोड़ों यूजर्स को बड़ा तोहफा दे दिया है। दरअसल BSNL कुछ समय पहले ही अपने ग्राहकों के लिए BiTV सर्विस को लॉन्च किया था। यह एक डायरेक्ट-टू-मोबाइल टीवी सर्विस है जिसमें 450 से ज्यादा टीवी चैनल्स को फ्री में देखने को मिलते हैं।

अगर आप अभी टीवी चैनल्स को देखने के लिए डीटीएच रिचार्ज प्लान में पैसे खर्च कर रहे थे तो आपके लिए अच्छी खबर है। BSNL ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। BSNL ने अब अपने सभी रिचार्ज प्लान्स के साथ BiTV सर्विस को जोड़ दिया है। मतलब आप कॉलिंग के लिए रिचार्ज प्लान लेंगे और उसी पैसे में  आपको फ्री टीवी चैनल्स को एक्सेस करने की सुविधा मिल जाएगी। 

क्या है BiTV सर्विस

आपको बता दें कि सरकारी कंपनी की BiTV सर्विस एक डायरेक्ट टू मोबाइल सेवा है। इस सर्विस में कंपनी ग्राहकों को 450 से अधिक टीवी चैनल्स, वेब सीरीज और मूवीज को फ्री में देखने की सुविधा देती है। BiTV के ट्रायल के दौरान कंपनी ने इसमें यूजर्स को 300 से ज्यादा फ्री टीवी चैनल्स उपलब्ध कराए थे। ग्राहकों को इस सर्विस के लिए किसी भी तरह का कोई चार्ज नहीं देना पड़ता है। अब बीएसएनएल ने अपने सभी रिचार्ज प्लान्स में इसे जोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें- iPhone 15 256GB की औंधे मुंह गिरी कीमत, Flipkart से 30 हजार रुपये में खरीदने का मौका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक